फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police became arbitrator in land dispute...woman hanged

Agra News: भूमि विवाद में पंच बनी पुलिस...फंदे पर झूली महिला

Tue, 14 Jan 2025 01:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Police became arbitrator in land dispute...woman hanged
फंदे से झूलने के बाद अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : barhan
बरहन। खुशालपुर गांव में सोमवार को एसडीएम के आदेश पर भूमि विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस खुद पंच बन गई। इससे तंग आकर महिला ने फंदा लगा लिया। अस्पताल में हालत गंभीर बनी है। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस ने अभद्रता की। जान देने की कहने पर धमकाया और खेत में जबरन सीसी रोड का निर्माण शुरू करा दिया।
विज्ञापन

खुशालपुर निवासी चरन सिंह ने एसडीएम एत्मादपुर को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह मौजा मुर्थर अलीपुर के मजरा खुशालपुर में गाटा संख्या 630 रकवा 0.4610 हेक्टेयर में 1/2 भाग का मालिक है। कई वर्षों से नींव भी भरी है। वह अपनी नींव पर बाउंड्री कराना चाहता है लेकिन हाकिम सिंह, योगेश कुमार , सतेंद्र कुमार, विनय व वीरभान आदि खेत में रास्ता निकालकर जमीन हड़पना चाहते हैं।
विज्ञापन


इस पर एसडीएम ने सोमवार को थानाध्यक्ष बरहन को जांच कर मामला सुलझाने के निर्देश दिए। दोपहर में पुलिस दो महिला कांस्टेबलों के साथ गांव पहुंचीं तब चरन सिंह की पत्नी शीला देवी घर में अकेली थी। आरोप है कि पुलिस ने शीला देवी से अभद्रता की। जबरन सड़क बनवाने लगी। इस पर शीला (55) ने घर में फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शीला देवी को फंदे से उतारा और गंभीर हालत में आगरा में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। थानाध्यक्ष बरहन का कहना है कि पंचायत की ओर से खड़ंजा बनाने का कुछ लोग विरोध कर रहे थे। पुलिस कानून व्यवस्था के लिए गई थी। एसडीएम का कोई आदेश नहीं मिला।


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो 3.9 मिनट का है। वीडियो में शीला देवी बार-बार महिला दरोगा और सिपाही से कह रही हैं कि अगर आप लोग मेरी बात नहीं मानोगे तो मैं जमुनी के पेड़ या घर में फांसी लगा लूंगी। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसकी एक नहीं सुनी। घटना के बाद प्रधान व ठेकेदार भाग निकले।




खुशालपुर में खड़ंजे का काम करवाने पर रविवार को भी विवाद हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने शीला के नाती नीतेश को थाने में कई घंटे तक हिरासत में रखा था। देर रात चरन सिंह ने ग्रामीणों के साथ थाने जाकर विरोध किया तब उसे छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed