फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police beaten in Agra: PRV constables attacked chased and beaten even their uniforms were torn

आगरा में पुलिस की पिटाई: पीआरवी के सिपाहियों पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा...वर्दी तक फाड़ डाली

Wed, 20 Nov 2024 05:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 05:40 PM IST
सार

आगरा के बाह के जोधपुरा में पीआरवी के सिपाहियों पर हमला कर दिया गया। इस दौरान हमलावरों ने उनकी वर्दी तक फाड़ डाली। बवाल बढ़ता देख सिपाहियों को जान बजाने के लिए दौड़ लगाई पड़ गई। 

 

विज्ञापन
Police beaten in Agra: PRV constables attacked chased and beaten even their uniforms were torn
पुलिस (फाइल सांकेतिक फोटो)

विस्तार

आगरा के बाह थाना क्षेत्र के गांव जोधपुरा में मंगलवार को सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर पहुंचे पीआरवी के सिपाहियों पर शिकायतकर्ता और उसके पिता ने हमला बोल दिया। वर्दी फाड़ दी। सिपाहियों ने किसी तरह खुद को बचाया। आरोपियों ने पथराव भी किया। दो महिलाएं भी घायल हो गईं। फोर्स पहुंची और एक आरोपी को पकड़ लिया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी पहनती है ऐसे कपड़े...पति को आती है शर्म, थाने पहुंचा शिक्षक दंपती का विवाद; इस शर्त पर हुआ समझौता
विज्ञापन



 

यहां की है घटना
थाना प्रभारी बाह ने बताया कि गांव जोधपुरा निवासी रमेश चंद्र के परिवार के लोग अपनी जमीन पर नींव खुदवा रहे थे। रमेश चंद्र सिपाही हैं। मैनपुरी में तैनात हैं। गांव के रहने वाले बुरकेश ने मंगलवार दोपहर को 112 नंबर पर काॅल किया। बताया कि रमेश चंद्र सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करा रहे हैं। इस पर पीआरवी 64 के सिपाही राजीव कुमार और ब्रजमोहन पहुंच गए।

ये भी पढ़ें -   UP: सास और नंद के कमरे में किया बंद... फिर नई नवेली दुल्हन ने किया ऐसा कांड, दूल्हे के छूटे पसीने; ऐसी करतूत पर नहीं होगा यकीन
विज्ञापन

सिपाहियों से कर दी मारपीट
आरोप है कि शिकायतकर्ता बुरकेश और उसके पिता दिनेश अभद्रता करने लगे। सिपाहियों से मारपीट कर दी। उनकी वर्दी तक फाड़ दी। वह किसी तरह बच सके। बाद में दोनों ने पथराव भी कर दिया। इसमें गांव के सुरेन्द्र सिंह की पत्नी शारदा देवी और महेंद्र प्रताप की पत्नी गुड्डी देवी घायल हो गईं। शारदा देवी के सिर में पत्थर लगा है, जबकि गुड्डी देवी ने अपनी अंगुली काटने का आरोप लगाया है। बवाल की सूचना पर थाने की फोर्स पहुंच गई।

ये भी पढ़ें -  UP: मेहंदी लगे हाथों से अपने आंसू पोंछती रह गई दुल्हन, बरात से पहले दूल्हे को लेकर आई ऐसी खबर...मचा कोहराम
विज्ञापन

दर्ज हुआ मुकदमा
दोनों सिपाहियों और महिलाओं का मेडिकल कराया गया। सिपाही राजीव कुमार की तहरीर पर बुरकेश और उसके पिता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, बलवा और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। बुरकेश को हिरासत में ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी के साथ दोस्त ने किया गंदा काम, पति बनाता रहा वीडियो...फिर रखी ऐसी शर्त; जीते जी मर गई वो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed