फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police attitude changed with government

सरकार के साथ बदल गया पुलिस का नजरिया

Wed, 29 Mar 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। Updated Wed, 29 Mar 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Police attitude changed with government
पिछले साल मंदिर में ताला लगवाया, अब पूजा-पाठ शुरू करवाई - फोटो : अमर उजाला
वही जगह। वही मंदिर। वही लोग। वही मौका। वही समस्या। लेकिन साल भर के भीतर ही समाधान करने का पुलिस का तरीका बिल्कुल ही बदल गया। सपा सरकार के दौरान जिन लोगों की एक न सुनी, योगी राज में सिर्फ उनकी ही सुनी गई। तब जिन साक्ष्यों को नजरअंदाज करके मंदिर पर ताला लगवा दिया गया, अब उन्हीं के आधार पर पूजा-पाठ शुरू करा दी गई। तब हिदायत दी गई थी कि अगर किसी ने मंदिर में घुसकर पूजा पाठ की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कड़ी  कार्रवाई की जाएगी। अब चेतावनी दी गई है कि अगर बाहरी तत्वों ने आकर मंदिर में पूजा-पाठ में कोई व्यवधान किया, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

सुबह पूजा-पाठ के लिए पहुंची महिला ओमवती, सावित्री, सुमन का कहना था कि पिछले चैत्र नवरात्र को पुलिस से खूब कहा था कि यह मंदिर प्राचीन है, यहां दशकों से पूजा होती चली आ रही है, तब पुलिस ने नहीं सुनी। लोहामंडी थाना की पुलिस ने शांति भंग में गिरफ्तार करने की चेतावनी देकर सभी को चुप कर दिया था। अब इसी थाना की पुलिस मंदिर के गेट पर तैनात की गई है ताकि पूजा-पाठ में कोई व्यवधान न पड़ने पाए। मंदिर का जो गेट तोड़ दिया गया था, उसे पुलिस ने रात में ही फिर से तैयार करवा दिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो यह सब भाजपा नेताओं के सख्त रवैये के कारण हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार रात मंदिर का गेट खोले जाने की कोशिश के दौरान पुलिस ने लाठियां बरसाई थी। इसमें दो महिलाएं घायल हो गई थी। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी थी कि मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद अधिकारियों के सुर एकदम से बदल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो खींचने आए लोगों को खदेड़ा
आगरा। सुबह जब मंदिर में पूजा पाठ शुरू हुई तो पास की बस्ती के कई लोग पहुंच गए। उन्होंने कहा कुछ नहीं लेकिन पूजा पाठ के फोटो खींचने लगे। मोबाइल से रिकार्डिंग भी की जा रही थी। उनसे पुलिस ने पूछा कि वे कौन हैं, तो बोले पड़ोस की बस्ती से आए हैं। देख रहे हैं कि यहां पूजा पाठ कैसे शुरू करा दी गई। इस पर पुलिस ने उन्हें सख्ती के साथ वहां से खदेड़ दिया। पूजा पाठ में लगे लोग भी उन पर भड़क गए थे।


 
दोनों पक्षों की वार्ता कराई गई है। एक वर्ष पूर्व की तरह से मंदिर की व्यवस्था लागू कर दी गई है। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
 धर्मेंद्र सिंह, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed