फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police attached bookie Sunny Kabadia property worth three crores and twenty lakhs in Agra

Agra: ताजनगरी में एक और सट्टेबाज पर कार्रवाई, सनी कबाड़िया की 3.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Mon, 06 Jun 2022 04:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Jun 2022 04:36 PM IST
सार

आगरा में अपराध से अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों पर पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में सटोरिए सनी की संपत्ति को कुर्क किया गया। इससे पूर्व पुलिस ने क्रिकेट सट्टे के सबसे बड़े बुकी अंकुश को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Police attached bookie Sunny Kabadia property worth three crores and twenty lakhs in Agra
एसपी सिटी विकास कुमार और पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को सट्टेबाज सनी उर्फ सनी कबाड़िया की 3.20 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया। यह संपत्ति अवैध धंधों से अर्जित की गई थी, जिसे गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुर्क किया गया। कुर्क की गई संपत्ति में तीन मकान, एक दुकान, और तीन बैंक खाते शामिल हैं। एसपी सिटी विकास कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। कुर्की की कार्रवाई से पहले पुलिस ने मुनादी कराई। 

विज्ञापन

गैंगस्टर्स पर कार्रवाई जारी

अपराध से अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों पर पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई लगातार चल रही है। आरोपियों में सटोरिये, अवैध तरीके से जमीनों की खरीद फरोख्त करने वाले, खनन माफिया, दवा माफिया और अपराधी शामिल हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। इन आरोपियों की संपत्ति की पुलिस सूची तैयार करती है। इसके बाद जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाती है। उनके आदेश पर कुर्क करने की कार्रवाई होती है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इस संपत्ति का हुआ जब्तीकरण

- सनी कबाड़िया का नगला अलबतिया स्थित एक प्लॉट और उस पर निर्मित मकान, अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये।
- लक्ष्मी नगर में प्लॉट और निर्मित मकान, अनुमानित कीमत 1.10 करोड़ रुपये।
- अलबतिया स्थित प्लॉट और निर्मित दुकान, अनुमानित कीमत 55 लाख रुपये।
- भगत की झोपड़ी स्थित एक  मंजिला रिहायशी रकवा, इस पर बना तीन मंजिला भवन और इन चार भवनों में स्थापित सामान। अनुमानित कीमत 85,03,900 रुपये।
- तीन बैंक  खाते, जिनमें 285 रुपये हैं।


इन गैंगस्टर पर हो चुकी है कार्रवाई

1. विष्णु प्रकाश रावत (कहरई, ताजगंज) की 24.51 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
2. राजेंद्र उर्फरज्जो जैन (पथवारी, छत्ता) की 6.80 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
3. अमित मित्तल (पंचवटी कॉलोनी) की 2.35 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
4. किशन कुमार अग्रवाल (लोहिया नगर, बल्केश्वर) की 1.45 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
5. चंद्रकांत गुप्ता उर्फ पंकज गुप्ता (तेज नगर, कमला नगर) की 1.28 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
6. राकेश कुमार (मूरहरा, एत्मादपुर) की 83.35 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
7. अनिल द्वारिका उर्फ अनिल सिंधी (काला महल, छत्ता) की 80 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
8. सूर्यकांत गुप्ता (तेज नगर, कमला नगर) की 67.95 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
9. संजीव कुमार गुप्ता (न्यू आदर्श नगर) की 37.94 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
10. भाव सिंह (डॉक्टरपुरा, फतेहाबाद) की पांच लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
11. शिवराम (जटपुरा, फतेहाबाद) की 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त।
12. हेत सिंह (फतेहाबाद) की 30 हजार रुपये की संपत्ति जब्त।
13. मंटोला में पुलिस प्रशासन की टीम ने सट्टेबाज आरिफ उर्फ गुड्डू  उर्फ शब्बीर की 3.40 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
14. सनी और सारिक अहमद की 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया।

(अप्रैल 2021 से लेकर जून 2022 में अब तक की कार्रवाई) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed