फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police At High Alert Miscreant Mobile Loot With Girl In Firozabad Crime News

फिरोजाबाद: बदमाशों के बुलंद हौसले, पुलिस फोर्स की मुस्तैदी के बाद भी युवती से दिनदहाड़े लूटा मोबाइल

Mon, 21 Dec 2020 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 21 Dec 2020 12:17 AM IST
सार

  • सुभाष तिराहे पर भारी मात्रा में फोर्स थी
  • चंद कदम दूर ट्रामा सेंटर के पास बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम 

विज्ञापन
Police At High Alert Miscreant Mobile Loot With Girl In Firozabad Crime News
पीड़ित युवती और जनपद में तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में प्रमुख चौराहों पर फोर्स की मुस्तैदी के बावजूद बाइक सवार लुटेरों ने दिन दहाड़े कोचिंग पढ़ाकर लौट रही युवती (शिक्षिका) से मोबाइल लूट लिया। शिक्षिका इस दौरान गिर गई और बदमाश मोबाइल छीनकर भाग गए। इस दौरान युवती के हाथ में चोट भी लग गई।
विज्ञापन

  
थाना उत्तर के जैननगर खेड़ा निवासी प्रियांशी गुप्ता पुत्री स्व. विक्रम गुप्ता प्राइवेट रूप से होम ट्यूशन पढ़ाती है। रविवार को करीब साढ़े तीन बजे स्टेशन रोड से होम ट्यूशन पढ़ाकर पैदल ही घर की तरफ जा रही थी। सुभाष तिराहे पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात था। लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े सर्विस रोड के किनारे प्राइवेट ट्रामा सेंटर से पहले शिक्षिका के हाथ में लगे मोबाइल को छीन लिया। युवती ने मोबाइल नहीं छोड़ा तो बदमाश उसे धक्का मारकर फोन छीन ले गए। 
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें- कृषि कानून के विरोध में कांग्रेसियों ने घेरा आवास, भाजपा सांसद ने पूछा क्या आप किसान हैं? पुलिस से हुई झड़प  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बोली मोबाइल गिरने की तहरीर दे दो....
पीड़िता ने जब मोबाइल फोन को दिन दहाड़े लूटने की सूचना देने गणेशनगर चौकी पर पहुंची तो वहां मौजूद मिले पुलिसकर्मी ने शिक्षिका से कहा कि आप मोबाइल छीनने नहीं बल्कि गिरने की तहरीर दो। गिरने की तहरीर दोगी तभी थाने से हम रिसीव कराके दे सकेंगे। पुलिस के इस रवैये को देखकर युवती हैरान रह गई। पीड़िता का कहना है कि चौकी पर मोबाइल गिरने का एक प्रार्थनापत्र लिख कर दे दिया। थाना प्रभारी उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने कहा कि पीड़ित युवती (शिक्षिका) थाने पर नहीं आई। यदि थाने पर आकर तहरीर देगी तो जो घटना हुई है उसी के अनुरूप रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed