फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrests murder accused who killed five year old child failing in misdeeds

खुलासाः कुकर्म में नाकाम होने पर हुई थी बच्चे की हत्या, पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी

Sat, 10 Aug 2019 01:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 10 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
police arrests murder accused who killed five year old child failing in misdeeds
पांच साल के बालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में गुरुवार दोपहर हुई पांच साल के बालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल पर मिले चप्पल के आधार पर मुहल्ले के ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि यह युवक बालक को जंगल में ले गया था जहां उसके साथ कुकर्म का प्रयास कर रहा था। जब उसने शोर मचाया तो उसे मार डाला। युवक पहले भी एक बालक की हत्या कर चुका है।
विज्ञापन


हाईवे थाना क्षेत्र की एक कालोनी में पांच साल के बच्चे की हत्या हुई थी। उसका शव घर से कुछ फासले पर एक खाली प्लाट में दीवार के किनारे पड़ा मिला था। गले पर निशान थे। परिवार की किसी से रंजिश नहीं थी लिहाजा हत्या की वजह साफ नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। वहीं घटनास्थल के पास ही चप्पल भी मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि एक युवक योगेश पुत्र मन्नो को गिरफ्तार किया गया है। उसी ने बालक की हत्या की है। दरअसल योगेश का बालक के घर पर आना जाना था। बच्चा योगेश को चाचा कहकर पुकारता था।

बच्चा बृहस्पतिवार को अपनी मां के पीछे घर से निकल गया था। रास्ते में योगेश मिला और उसे जंगल की तरफ ले गया। वहां उसके साथ कुकर्म की कोशिश की। जब बच्चे ने शोर मचाया तो उसका मुंह दबा दिया था। इससे बालक की मौत हो गई। 

उस समय योगेश नेकर और बनियान पहने था तो लोगों ने समझा कि कच्छा बनियानधारी गिरोह वाले घूम रहे हैं। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा, हाईवे के प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि पूछताछ में चार साल पहले भी एक बालक की हत्या करना कबूल किया है। अभी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed