{"_id":"5e44dac88ebc3ee5fe47ebb7","slug":"police-arrests-accused-of-attack-on-engineer-in-traffic-checking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग में पकड़ा इंजीनियर पर फायरिंग का आरोपी, गाड़ी पर लगा था हूटर-काली फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चेकिंग में पकड़ा इंजीनियर पर फायरिंग का आरोपी, गाड़ी पर लगा था हूटर-काली फिल्म
Thu, 13 Feb 2020 10:44 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 13 Feb 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉयर्स कॉलोनी में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जूनियर इंजीनियर रिंकू कुमार पर फायरिंग के आरोपी धर्मेंद्र पचौरी को पुलिस नहीं ढूंढ पाई। वह हूटर और शीशों पर काली फिल्म चढ़ी टाटा सफारी में घूम रहा था।
बुधवार को यातायात पुलिस ने भगवान टाकीज पर चेकिंग में कार को रोक लिया। कार के कागजात नहीं दिखाने पर जब थाना न्यू आगरा पुलिस को बुलाया तो उसके फायरिंग के मामले में आरोपी होने का पता चला। उसे हिरासत में ले लिया गया।
लॉयर्स कॉलोनी निवासी जेई रिंकू कुमार पांच फरवरी को कौलारा कलां, शमसाबाद से घर आ रहे थे। उनके साथ मित्र धर्मेंद्र भी था। वह लॉयर्स कॉलोनी में कार को रोककर एक दुकान से सामान खरीदने लगे थे। तभी एक युवक को सड़क पर लघुशंका करने से रोका था। इस पर युवक ने अपने साथी को बुला लिया था। इसके बाद उन पर युवकों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी थी। रिंकू बाल-बाल बचे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी डिफेंस एस्टेट निवसी धर्मेंद्र पचौरी की पहचान कर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी को तलाश करने की बात कही थी। बुधवार दोपहर 12 बजे यातायात निरीक्षक विजय कुमार पुलिसकर्मियों के साथ भगवान टाकीज पर चेकिंग कर रहे थे।
तभी एक टाटा सफारी आई। उस पर दो हूटर लगे थे, जबकि शीशों पर काली फिल्म भी चढ़ी थी। उन्होंने कार को रोक लिया। कार सवार ने अपना नाम धर्मेंद्र पचौरी बताया, लेकिन यातायात निरीक्षक को उसके आरोपी होने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कार के कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं सका।
इस पर थाना न्यू आगरा पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने पूछताछ की तो हमले के मामले में आरोपी होने का पता चल गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की कार से पिस्टल भी बरामद कर ली गई। यह धर्मेंद्र पचौरी की लाइसेंसी है। कार से काली फिल्म हटा दी गई है। उसे सीज भी कर दिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

सिफारिश में आए लोग
यातायात पुलिस के पकड़ने पर धर्मेंद्र ने अपने परिचितों को बुला लिया। वह सिफारिश लगाने लगे। धर्मेंद्र की कार से एक पार्टी के दो झंडे भी मिले। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ता भी सिफारिश में आ गए। खुद को एक अधिकारी का रिश्तेदार भी बताने लगे।
पुलिस कार्रवाई पर सवाल
जेई पर फायरिंग के मामले में आरोपी धर्मेंद्र पचौरी थाना न्यू आगरा क्षेत्र में आराम से घूम रहा था। थाने के सामने से ही कार लेकर जा रहा था। इसके बावजूद पुलिस एक सप्ताह से उसे पकड़ नहीं पाई। इससे सवाल उठता है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए क्या प्रयास किए।