फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested youth who raised slogans of Pakistan Zindabad in Agra

UP News: पाकिस्तान समर्थित नारे लगाते हुए सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो वायरल, अब जेल में कटेंगे दिन

Tue, 23 May 2023 12:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 May 2023 12:53 PM IST
सार

UP News: आगरा में पड़ोसी दुकानदार से झगड़ा होने पर युवक ने धौंस जमाने के लिए पाकिस्तान समर्थित नारे लगाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Police arrested youth who raised slogans of Pakistan Zindabad in Agra
UP News: पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी दुकान पर काम के दौरान पाकिस्तान समर्थित नारे लगा रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। 

विज्ञापन

वीडियो हुआ था वायरल

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवक पाकिस्तान समर्थित नारे लगाते हुए सुना जा सकता है। यह वीडियो आगरा का होने की पुष्टि हुई। इस पर कमिश्नरेट पुलिस सक्रिय हो गई और युवक की तलाश में जुट गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 58 वर्ष की सास ने बेटे को दिया जन्म, विधवा बहू ने खड़ा कर दिया हंगामा, बोली-संपत्ति के लिए पैदा किया वारिस

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से लगाए थे नारे

मंगलवार को पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि यह वीडियो ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित सेल्फी प्वाइंट पर बनाया गया था। पकड़ा गया युवक सेल्फी प्वाइंट पर जूते बेचता है। बताया कि पड़ोसी दुकानदार से झगड़ा होने पर उसने पाकिस्तान समर्थित नारे लगाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed