Agra News: दिव्यांग बताकर ऑटो में बैठता, सवारियों की जेब से पार कर देता पैसे; शातिर जेबकतरे को पुलिस ने दबोचा
आगरा में दिव्यांग बताकर ऑटो में बैठता और सवारियों की जेब से पैसे पार कर देता। पुलिस ने शातिर जेबकतरे को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में खुद को दिव्यांग बताकर ऑटो में बैठने के बाद सवारियों की जेब काटने वाले युवक को शाहगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे रविवार को कोठी मीना बाजार मैदान के पास पकड़ा गया। उससे 34 हजार रुपये और एक बाइक बरामद की गई।
थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि थाना बाह के विष्णुपुरा निवासी मुन्ना उर्फ मुन्नालाल को गिरफ्तार किया गया है। सात जुलाई को एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि उन्होंने जौहरी बाजार स्थित डाकघर से 90 हजार रुपये निकाले। किरावली जाना था तो वह बिजलीघर से शाहगंज के लिए ऑटो में बैठ गए।
यह भी पढ़ेंः- UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल
राधावल्लभ इंटर कॉलेज से ऑटो चालक ने एक युवक को बैठाया। उसने खुद को दिव्यांग बताकर साइड में बैठने के लिए बोला। इसके बाद कुछ दूरी पर ऑटो रुकवाकर बाइक पर बैठा और चला गया। शक होने पर उन्होंने अपनी जेब देखी तो 90 हजार रुपये चोरी हो चुके थे।
चोरी के रुपयों से खरीदी पल्सर बाइक, पकड़ा गया
इसके अलावा सदर पुलिस ने घरों में चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पीली धातु की एक अंगूठी, दो जोड़ी पायल, चार जोड़ी बिछुवा के साथ एक पल्सर बाइक बरामद की। बाइक उसने चुराई गई रकम से खरीदी थी।
यह भी पढ़ेंः- Agra Tourism: ताजमहल घूमने आए अर्जेंटीना के पर्यटकों को टूर एजेंसी ने ठगा, पुलिस से मिली मदद तो दिया धन्यवाद
थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि मधुनगर चौराहे के पास डेयरी फार्म के करीब सदर के नई आबादी निवासी अमित उर्फ डकैत को गिरफ्तार किया। 19 जून को थाने पर पीड़ित ने घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि चोर लाखों के गहनों के साथ नकदी भी ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की।