फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested two miscreants of Hello Gang

पुलिस ने हेलो गैंग के दो बदमाश किए गिरफ्तार

Thu, 19 Aug 2021 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two miscreants of Hello Gang
फतेहाबाद। पुलिस ने हेलो गैंग के दो बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों अपने साथियों के साथ मसाज पार्लर के नाम पर लोगों को ठगते थे। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर फतेहाबाद प्रदीप कुमार के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि फिरोजाबाद तिराहे के पास हेलो गैंग के दो सदस्य आए हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। इनके पास से तीन मोबाइल फोन और बाइक मिली। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह गैंग मसाज पार्लर के नाम पर लोगों का ठगता है।
विज्ञापन

इनके मोबाइल में बड़ी संख्या में लोगों से मसाज के नाम पर चैटिंग और रुपयों के आदान-प्रदान का ब्योरा भी मिला है। मोबाइल से नीलम बॉडी मसाज सेंटर का विज्ञापन भी मिला है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजकुमार निवासी रीठई थाना पिढ़ौरा और पप्पू निवासी पत्थर कोट थाना निबोहरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गैंग के लोग मसाज के नाम पर लोगों से रुपये लेने के बाद उन्हें सुविधाएं मुहैया नहीं कराते थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि गैंग के अन्य बदमाशों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed