फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested two bookies by raiding Saptrishi apartment In Agra

फ्लैट में सट्टेबाजी: पुलिस ने दी दबिश, दो गिरफ्तार, चर्चित योगेश दवाई सहित कई नाम आए सामने, तलाश जारी

Mon, 10 Apr 2023 10:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 10:56 PM IST
सार

आगरा में आईपीएल में सटोरिये सक्रिय हैं। फ्लैट में बैठकर लाखों की सट्टेबाजी की जाती है। सूचना पर पुलिस ने सप्तऋषि अपार्टमेंट में दबिश देकर दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान चर्चित योगेश दवाई सहित कई अन्य नाम भी सामने आए हैं।

विज्ञापन
police arrested two bookies by raiding Saptrishi apartment In Agra
पुलिस गिरफ्त में सटोरिये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शहर के पाश इलाके से लेकर अपार्टमेंटों के फ्लैटों में सट्टे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। रविवार रात को सिकंदरा स्थित सप्तऋषि अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 701 में दो सट्टेबाज पकड़े गए। आरोपियों में एक चर्चित योगेश दवाई भी शामिल है। इससे पहले शनिवार को दयालबाग रोड स्थित मंगलम शिला अपार्टमेंट में सटोरिये अंकुश मंगल के साथी बुक चलाते हुए पकड़े गए थे।

विज्ञापन


डीसीपी सूरज राय ने बताया कि रविवार रात को सिकंदरा पुलिस और एसओजी को मुखबिर से सप्तऋषि अपार्टमेंट में सट्टा खेलने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने दबिश दी। फ्लैट में दो लोग पकड़े गए। उन्होंने अपने नाम जीवनी मंडी निवासी नीरज जैन और मनी एन्क्लेव निवासी योगेश गुप्ता बताए। उनसे छह हजार रुपये और दो मोबाइल बरामद किए गए।

विज्ञापन

मोबाइल फ्लश कर बहा दिया

पुलिस की पूछताछ में योगेश ने बताया कि वह आईपीएल में सट्टा लगवाता है। उसने इंदौर के शुभम शेट्ठी से आईडी ले रखी है। उसकी आईडी महादेव के नाम से है। नीरज ने बताया कि वह रुपये इकट्ठा करने का काम करते हैं। इसके लिए योगेश उसे 15 हजार रुपये महीना देता है। अभियुक्तगण जिन लोगों से सट्टा लगवाते हैं, उनसे एडवांस में रकम लेते हैं। जिस फोन से सट्टा लगाता था, उसे फ्लश में बहा दिया। ज्यादातर फोन से डाटा डिलीट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी की आत्महत्या में आया था योगेश का नाम

जुलाई 2021 में दवा व्यापारी रविकांत गुप्ता ने आत्महत्या की थी। उन्होंने अपनी मौत के लिए दीपक भर्रा, बबलू दवाई और योगेश दवाई को जिम्मेदार ठहराया था। थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज किया गया। योगेश ने कोर्ट में समर्पण किया था। अन्य आरोपी भी पुलिस ने जेल भेजे थे। 



पुलिस के मुताबिक, येागेश पहले दवा की दुकान पर काम करता थ। बाद में सटटे के धंधे से जुड़ गया। उसने काफी धन कमाया। वह करोड़ों का मालिक बताया जाता है। जेल से छूटने के बाद वो दोबारा सट्टा लगाने लगा। पुलिस अब उसके दूसरे साथियों को भी गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed