फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested two accused for killing a man in agra

Agra: अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर ई-रिक्शा चालक की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 13 Oct 2022 10:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Oct 2022 10:25 PM IST
सार

पांच अक्तूबर को ई-रिक्शा चालक फतेहाबाद रोड पर सागा एंपोरियम के पास घायल अवस्था में मिला था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
police arrested two accused for killing a man in agra
पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में पांच अक्तूबर को ई-रिक्शा चालक राजकुमार की हत्या अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर साथियों ने ही की थी। उसे पहले शराब पिलाई, बाद में पीट-पीटकर मार डाला था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


ताजगंज के कोलिहाई निवासी राजकुमार ई-रिक्शा चलाता था। उसके भाई सोनू ने पुलिस को बताया कि पांच अक्तूबर को हरिपुरा निवासी अशमित राठौर और दो अन्य घर आए थे। उन्होंने कहा कि देवी प्रतिमा विसर्जन करना है। दशहरा का कार्यक्रम भी करेंगे। तीनों राजकुमार को अपने साथ ले गए। रात में वह लौटकर नहीं आया। 
विज्ञापन


छह अक्तूबर को राजकुमार फतेहाबाद रोड पर सागा एंपोरियम के पास ई-रिक्शा चार्जिंग के डिपो के पास झाड़ियों में उलटा पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, इसमें उसकी रीढ़ की हड्डी टूटी आई। हत्या की पुष्टि होने पर परिजन ने मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के विधवा से थे संबंध 

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि दो आरोपियों अशमित और उसके साथी पुरानी मंडी निवासी बाबी कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। अशमित से पूछताछ में पता चला कि उसके अवैध संबंध एक विधवा महिला से हैं। महिला से राजकुमार की रिश्तेदारी है। 

दो साल पहले राजकुमार को अशमित के संबंध के बारे में पता चल गया। उसने उससे दूर रहने के लिए कहा। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। तब से ही राजकुमार अवैध संबंध का विरोध कर रहा था। घटना वाले दिन वह उसे अपने साथ ले गया। उसे शराब पिला दी। इससे उसे होश नहीं रहा। बाद में पीटकर उसकी हत्या कर दी।

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान

पुलिस घटना की पड़ताल में लगी थी। एक स्थान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में तीन आरोपी कैद हो गए। वह कंबल में लपेटकर राजकुमार को ई-रिक्शा से ले जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed