फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested three of the gang involved in stealing from locked houses

ऑटो गैंग: दिन में रेकी और रात में चोरी, तीन चोर गिरफ्तार

Thu, 18 May 2023 11:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 May 2023 11:27 PM IST
सार

पुलिस ने ऑटो गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये गैंग दिन में रैकी करता है और रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। 
 

विज्ञापन
Police arrested three of the gang involved in stealing from locked houses
सीएनजी पंप पर लगी ऑटो की लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर थाना पुलिस ने ताला बंद घरों में चोरी करने वाले गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गैंग के लोग दिन में ऑटो से रेकी और रात में चोरी को अंजाम देते हैं। तलाशी में इनसे एक ऑटो, एक तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू और 500 रुपये बरामद किए।

विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि तीन महीने पहले राजपुर चुंगी स्थित एक दुकान और मकान में चोरी होने की शिकायत पीड़ितों ने दर्ज कराई थी। आरोपी थाना क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। मकान में चोरी करते हुए पकड़े जाने पर तमंचे से फायरिंग करके भाग जाते थे।
विज्ञापन


बुधवार को पन्ना सिनेमा के पास से शाहगंज क्षेत्र के हमीद नगर निवासी नदीम उर्फ बबलू, शहीद नगर निवासी शाहरुख और नाई की मंडी निवासी कामरान सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोग दिन में ऑटो से कॉलोनियों में ताला बंद घराें की रेकी करते हैं। इसके बाद रात को वहां चोरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी करके लौटते समय अगर कहीं सुनसान इलाके में दुकान दिख जाती तो दूसरे दिन उसे भी निशाना बना लेते। अगर कभी पकड़े जाते तो तमंचे से फायरिंग करके भाग जाते। राजपुर स्थित दुकान में चोरी करने के लिए कामरान दुकान के अंदर गया था। नदीम और शाहरुख सड़क पर आने जाने वाले लोगों पर नजर रख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed