फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested three including leader of gang making fake Aadhaar cards in Agra

फर्जी आधार चाहिए, हमारे पास आइए: प्रधान-पार्षद की मुहर की भी जरूरत नहीं, सब कुछ यहीं है, सरगना सहित तीन धरे गए

Sun, 26 Mar 2023 12:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 12:16 PM IST
सार

आगरा में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रधान, पार्षद और राजपत्रित अधिकारियों की फर्जी मुहर से सत्यापन भी कर देते थे। इसके बदले एक युवक से 500 से एक हजार रुपये तक वसूलते थे।

विज्ञापन
Police arrested three including leader of gang making fake Aadhaar cards in Agra
फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले सरगना सहित तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में संजय प्लेस स्थित आधार सेवा केंद्र में फर्जीवाड़ा करने वाला गिरोह सक्रिय था। गिरोह प्रधान, पार्षद और राजपत्रित अधिकारियों की फर्जी मुहर से सत्यापन कर आधार कार्ड तैयार करा रहा था। फर्जी दस्तावेज तैयार करने के लिए लोगों से 500 से एक हजार रुपये तक वसूलते थे। शुक्रवार को थाना हरीपर्वत पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। उनसे फर्जी मुहर, आधार फार्म सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

विज्ञापन

फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाला गिरोह सक्रिय 

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि शमसाबाद के गांव लखुरानी निवासी मनोज तोमर, आकाश झा और मलपुरा स्थित जगनेर रोड निवासी फरहान खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी संजय प्लेस स्थित आधार सेवा केंद्र पर फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाला गिरोह सक्रिय है। 

विज्ञापन


इस पर हरीपर्वत थाना प्रभारी अरविंद कुमार, एसआई अनिल शर्मा, राजकुमार बालियान सहित टीम को लगाया था। इसके बाद गिरोह को पकड़ लिया गया। उनसे तीन मोबाइल, 10 फर्जी मुहर, 1050 रुपये, छह आधार कार्ड फार्म भरे व मुहर लगे, एक जन्म प्रमाण-पत्र, दो पेन, एक इंकपैड बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधार सेवा केंद्र पर सक्रिय रहता था गिरोह

डीसीपी सिटी के मुताबिक, आधार कार्ड बनवाने के लिए पार्षद, प्रधान और राजपत्रित अधिकारी से फार्म को सत्यापित कर लाने की आवश्यकता होती है। जिन लोगों के पास यह नहीं होता है, गिरोह के सदस्य ऐसे लोगों को जाल में फंसाते थे। उनसे 500 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक लेते थे। मनोज तोमर आधार सेवा केंद्र पर सक्रिय रहता था। फरहान खान लोगों की तलाश करता था। 



आकाश झा की शमसाबाद में दुकान है। वह मुहर बनाने का काम करता था। प्रधान, पार्षद और राजपत्रित अधिकारी की मुहर लगाकर फार्म को सत्यापित कर देते थे। इसके बाद आधार फार्म में लगाकर देते थे, जिससे फर्जी आधार कार्ड तैयार हो जाता था। पुलिस पता कर रही है कि किन लोगों ने आधार कार्ड बनवाया है। जानकारी मिली है कि आरोपियों के माध्यम से फर्जीवाड़ा करने वालों ने भी फायदा उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed