फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested three accused of Bus Hijack case in agra

बस हाईजैक मामला: बीहड़ में छिपे थे मास्टरमाइंड के तीनों साथी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Aug 2020 12:30 AM IST
सार

  • मुख्य आरोपी प्रदीप गुप्ता उर्फ गुड्डा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस 

विज्ञापन
Police arrested three accused of Bus Hijack case in agra
बस हाईजैक करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मलपुरा से बस हाईजैक किए जाने के मामले के मास्टरमाइंड प्रदीप गुप्ता उर्फ गुड्डा के तीन साथियों को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह चित्राहट से गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी बस को चित्राहाट-इटावा बार्डर पर लखेरेकुआ चौकी के पास स्थित ढाबे पर खड़ी कर बदमाश यमुना के बीहड़ में छिप गए थे। इनसे चोरी की बाइक, तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दोनों कारें बरामद कर ली हैं।

विज्ञापन


मंगलवार रात मलपुरा में गुरुग्राम से पन्ना के लिए चली कल्पना ट्रैवल्स की बस को हाईजैक कर लिया गया था। जिसे इटावा-चित्राहाट के बार्डर पर लखेरेकुआ चौकी के पास स्थित ढाबे पर खड़ी कर बदमाश यमुना के बीहड़ में छिप गए थे। 
विज्ञापन



गुरुवार को फतेहाबाद में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने जैतपुर के रहने वाले आरोपी प्रदीप गुप्ता उर्फ गुड्डा को गिरफ्तार कर लिया था। उसका साथी कचौराघाट का रहने वाला यतेंद्र बचकर निकलने में कामयाब हो गया था। तभी से चित्राहाट और मलपुरा पुलिस कचौराघाट बार्डर पर डेरा डाले हुए थी। शुक्रवार को सुबह तड़के बीहड़ में छिपे तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को पकड़ा

गोविंद नगर पानी की टंकी की ओर से आने वाले रास्ते से निकले बदमाशों को बाइक सहित घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उनके पास से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम कचौराघाट निवासी श्रवण कुमार पुत्र श्रीकृष्ण, यतेंद्र पुत्र रामदास, संजय पुत्र वीरेंद्र सिंह बताया। 

उन्होंने पुलिस को बताया कि वे बस को ढाबे पर खड़ी कर बीहड़ में छिप गए थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक्सयूवी 500 और कार को बरामद कर लिया। जिन्हें उन्होंने वारदात के बाद रक्षपाल यादव के खेत के पास तालाब के किनारे और कालका प्रसाद के घर के सामने रास्ते पर खड़ा कर दिया था। 

लगेगी रासुका, जब्त होगी अवैध संपत्ति

चित्राहाट से हुई गिरफ्तारी के बाद एसपी पश्चिमी रवि कुमार ने बताया कि आरोपियों पर रासुका लगाई जाएगी और अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जाएगा। संपत्ति का विवरण जुटाने में पुलिस लगी है। गिरफ्तार तीनों आरोपी प्रदीप गुप्ता उर्फ गुड्डा के संपर्क में कैसे आए, यह भी पुलिस पता कर रही है।

मुठभेड़ के बाद बीहड़ में आ गया था यतेंद्र

मुठभेड़ में प्रदीप गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद कचौराघाट निवासी यतेंद्र बचकर भाग गया था। वहां से वह बीहड़ में अपने साथियों के पास पहुंच गया। शुक्रवार को सुबह तड़के चार बजे के करीब अंधेरे में बाहर जाने को निकले थे। लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed