फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested the accused of demanding extortion

Agra News: रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Wed, 28 Feb 2024 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 28 Feb 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused of demanding extortion
सहावर। क्षेत्र के कलुआ नगला निवासी और दुकानदार से रंगदारी के रूप में 5 हजार रुपये मांगे गए। इस घटना के बाबत दुकानदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। नामजद आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की सुबह दबोचा। पुलिस की माने तो आरोपी कही भागने के फिराक में था, उसे सहावर-कासगंज मार्ग से गिरफ्तार किया गया। साथ ही जेल भेजने के लिए उसे कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

कलुआ नगला गांव निवासी और पेशे से दुकानदार भीकम सिंह ने पुलिस को बताया कि बीते रविवार को उसकी दुकान पर साजिद अली निवासी मोहल्ला मुगल आया। इस दौरान युवक ने उसके दुकान पर रखे तराजू पर मोहर लगाने की बात कही। साथ ही उससे 5 हजार रुपये की डिमांड करने लगा। पीड़ित के अनुसार उसके इन्कार करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई की।
विज्ञापन

दुकानदार की चीख पुकार सुनकर अन्य लोग मौके पर जुट गए। इस पर आरोपी वहां से फरार हो गया। दुकानदार ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी साजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मंगलवार की सुबह पुलिस को आरोपी के सहावर-कासगंज मार्ग पर कस्बे से कुछ दूरी पर खड़े होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

मंडी नगर निगम के महापौर बजट पेश करते हुए  संवाद

मंडी नगर निगम के महापौर बजट पेश करते हुए  संवाद

मंडी नगर निगम के महापौर बजट पेश करते हुए  संवाद

मंडी नगर निगम के महापौर बजट पेश करते हुए  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed