{"_id":"6686db425eed7c629c05ce18","slug":"police-arrested-the-absconding-gangster-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-120074-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फरार चल रहे गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फरार चल रहे गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 04 Jul 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
करहल। मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित चल रहे एक गैंगस्टर को करहल पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सीओ ने बताया कि पुलिस 7 माह से उसकी तलाश कर रही थी।
अलीगढ के गांव उमरी निवासी दीपेंद्र कुमार के खिलाफ वर्ष 2023 में कुर्रा थाना में मादक पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की आपराधिक गतिविधियों के चलते गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी। सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रहीं थीं। वह 7 माह से चकमा देता आ रहा था।
न्यायालय से उसके गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। इस बीच एसपी विनोद कुमार की ओर से गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बृहस्पवितार की सुबह प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने कस्बा चौराहा के पास चेकिंग के दौरान गैंगस्टर दीपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए आरोपी से थाने लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद चालान कर जेल भेजा गया है।