फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested ten smugglers with ganja worth Rs two crore after encounter in agra

आगरा में तस्करों से पुलिस की मुठभेड़: दो करोड़ के गांजा सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, दो के पैरों में लगी गोली

Sat, 08 Jan 2022 09:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jan 2022 09:48 AM IST
सार

आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार तड़के मुठभेड़ के बाद 10 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो के पैर में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तस्करों से दो करोड़ का गांजा बरामद हुआ है।  

विज्ञापन
police arrested ten smugglers with ganja worth Rs two crore after encounter in agra
गिरफ्तार तस्कर को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जनपद के थाना सैंया क्षेत्र में सीआईडब्लू टीम, स्वाट और सर्विलांस टीम के संयुक्त ऑपरेशन में मुठभेड़ में गोली लगने से दो मादक पदार्थ तस्कर घायल हो गए। आठ अन्य को घेरकर पकड़ लिया गया। इनके कब्जे से दो करोड़ की कीमत का 800 किलो गांजा, दो ट्रक, एक कार, दो तमंचे, भरे और खाली कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग प्रभारी, सर्विलांस टीम तथा स्वाट टीम प्रभारी ने सूचना दी कि सैंया क्षेत्र में गांजे की तस्करी के वाहन गुजरने  वाले हैं। इस सूचना पर सैया चौराहे पर दो टीमे बनाकर चेकिंग शुरू की गई। कटी पुल के नीचे ग्वालियर रोड पर तस्करी कर लाए गए गांजे को कार में पलटी किया जा रहा था। 
विज्ञापन


सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर गांजे की तस्करी के माल को कार में पलटने का पूर्ण विश्वास होने पर बदमाशों को पुलिस के सामने सरेंडर करने के लिए कहा गया। इस पर पुलिस से बचने के लिए जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाबी पुलिस फायरिंग  के दौरान  बदमाश पकड़े गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

police arrested ten smugglers with ganja worth Rs two crore after encounter in agra
घायल तस्कर को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

ये तस्कर हुए गिरफ्तार
1. संजय अग्रवाल पुत्र बद्री प्रसाद निवासी सेक्टर 6, आवास विकास थाना जगदीशपुरा आगरा।
2. वीरेंद्र उर्फ देवेंद्र पुत्र मक्खन लाल निवासी उस्मानपुर, थाना खंदौली।
3. बबलू पुत्र मक्खन लाल निवासी उस्मानपुर, थाना खंदौली।
4. रविंदर सिंह पुत्र किशोरीलाल निवासी विक्रमपुर, इटावा
5. विवेक उर्फ गब्बर पुत्र मुरारी सिंह निवासी गढी रामबक्स, थाना बरहन।
6. कन्हैया सिकरवार पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी हसनपुर, थाना खंदौली।
7. मोहित पुत्र मुनेश पाल निवासी हसनपुर, थाना खंदौली।
8. वीरू पुत्र सुरेश निवासी मांगना सराय, थाना बलदेव, मथुरा।
9. देशराज पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी नगला वीरभान, थाना जगनेर।
10. शिवम यादव पुत्र रूपकिशोर निवासी नगला रामबल, थाना एत्माद्दौला।

ये हुए घायल
अभियुक्त संजय अग्रवाल एवं वीरेंद्र उर्फ देवेंद्र मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया है।

ये हुई बरामदगी
उनसे कुल आठ कुंतल 160 ग्राम गांजा, दो ट्रक, एक सिलेरियो कार, मोबाइल फोन, पर्स,  2 तमंचे 315 बोर दो खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed