फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested six ganja smugglers in Agra

Agra News : ओडिशा से लग्जरी कारों में गांजा की तस्करी, पुलिस ने छह तस्करों को किया गिरफ्तार

Sat, 30 Jul 2022 08:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Jul 2022 08:22 PM IST
सार

आगरा में पुलिस ने 140 किलोग्राम गांजे के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गांजा आगरा और आसपास के जिलों में सप्लाई होना था। 

विज्ञापन
Police arrested six ganja smugglers in Agra
गांजा तस्करी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा और विशाखापट्टनम से तस्करी कर आगरा और आसपास के जिलों में गांजा की सप्लाई की जा रही है। तस्कर लग्जरी कार से 1800 रुपये प्रति किलोग्राम का गांजा लेकर आ रहे हैं। इसके बाद आठ से दस हजार रुपये प्रति किलोग्राम में बेच देते हैं। छोटे विक्रेता गांजा को महंगे दाम में बेच देते हैं। शुक्रवार रात आगरा के सैंया क्षेत्र में पुलिस ने दो गाड़ियों में ओडिशा से लाए गए 140 किलोग्राम गांजा के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसपी आरए पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ट्रांसपोर्ट नगर निवासी राजेश, टेढ़ी बगिया निवासी पियूष सिसौदिया, रुनकता निवासी पंकज सिंह, मांगरौल गुर्जर निवासी ओम प्रकाश, सेवला निवासी अशोक और रायभा निवासी कृष्णकांत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


इनके पास से 140 किलोग्राम गांजा, दो तमंचे, तीन कारतूस, सात मोबाइल और दो कार बरामद हुई। शुक्रवार रात को सूचना मिली थी कि ब्रेजा और स्विफ्ट कार में तस्करी कर गांजा लाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने सैंया में धौलपुर हाईवे पर घेराबंदी कर ली। इसके बाद दोनों कारों को रोक लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशाखापट्टनम में होती है गांजे की बिक्री

एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक, आरोपी विशाखापट्टनम और ओडिशा से गांजा लेकर आते हैं। विशाखापट्टनम में आरकू नामक जगह पर गांजा की बिक्री की जाती है। इसके लिए विक्रेता उन्हें अज्ञात स्थान पर बुलाते हैं। जिस स्थान पर गांजा होता है, वहां नहीं लेकर जाते हैं। 

अलग स्थान पर बुलाकर गाड़ियों में गांजा भरवा देते हैं। 1800 रुपये प्रति किलोग्राम का गांजा आगरा और आसपास के जिलों में दस हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक जाता है। वह एक सप्ताह पहले दोनों गाड़ियों से ओडिशा गए थे। गाड़ियों में 35-35 पैकेट में 140 किलोग्राम गांजा भर लिया था। इसके बाद आगरा लेकर आ रहे थे। मगर, पुलिस ने पकड़ लिया।

पहले भी पकड़ी जा चुकी है खेप

ओडिशा से आई गांजा की खेप पहली बार नहीं पकड़ी गई है। इससे पहले भी ट्रक, कार, टैंकर में लाया गया गांजा पकड़ा जा चुका है। आगरा ही नहीं, दिल्ली एनसीआर, पंजाब में भी गांजा की सप्लाई की जाती है। तस्कर गांजा लेकर आता है। इसके बाद छोटे विक्रेताओं को बेच देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed