फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested professor accused of misbehaving with research student

UP: शोध छात्रा से याैन शोषण...आरोपी प्रोफेसर प्रयागराज से गिरफ्तार; छात्र बनकर पुलिस ने पकड़ा

Fri, 31 Oct 2025 05:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 31 Oct 2025 05:49 PM IST
सार

आगरा में शोध छात्रा का याैन शोषण करने के आरोपी प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रोफेसर छात्रा के शिकायत करने के बाद से फरार चल रहा था। 

विज्ञापन
Police arrested professor accused of misbehaving with research student
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शादी का झांसा देकर डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शोध छात्रा का याैन शोषण करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी प्रोफेसर गाैतम जैसवार को शुक्रवार को पुलिस ने प्रयागराज के नैनी स्थित एक हाॅस्टल से गिरफ्तार कर लिया। वह खंदारी कैंपस स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस के रसायन विज्ञान विभाग में तैनात था। केस दर्ज होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में वह हाईकोर्ट से स्टे लेने के लिए अधिवक्ताओं के संपर्क में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास पीड़ित शोध छात्रा विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही है। प्रो. गाैतम जैसवार उसका को-गाइड था। आरोप है कि उसने छात्रा से नजदीकी बढ़ा ली और शादीशुदा होने के बावजूद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। वह उसे मध्य प्रदेश के खजुराहो और मथुरा के बरसाना भी लेकर गया। होटलों में रुका और इस दाैरान शारीरिक संबंध बनाए। शादी की बात कहने पर पीएचडी पूरी करने को कहा। आरोप है कि उसने कुलपति बन जाने पर छात्रा को नाैकरी का भी झांसा दिया था। वह किराये के मकान में रहती थी। आरोपी उसे रविवार को कार्यालय में बुलाता था।
विज्ञापन


पीड़िता ने जब उस पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। छात्रा की शिकायत पर न्यू आगरा थाने में पुलिस ने 26 अक्तूबर को केस दर्ज किया था। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। होटलों में जहां-जहां दोनों रुके थे, वहां से भी साक्ष्य संकलन किया गया। वहीं छात्र संगठनों ने भी प्रदर्शन का एलान किया था। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी मगर वो प्रयागराज भाग गया था। हाईकोर्ट से स्टे लेने के लिए तैयारी कर रहा था। वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कुलपति प्रो. आशु रानी ने भी जांच के लिए समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र बनकर हाॅस्टल में पहुंची पुलिस
डीसीपी सिटी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी थीं। उसकी लोकेशन प्रयागराज पता चली तो प्रयागराज में अलग-अलग टीमें लगाई गईं। होटलों में भी पता किया जा रहा था। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में गए थे। आरोपी नैनी के संगम होटल के पास एक हाॅस्टल में ठहरा हुआ था। पुलिस छात्र बनकर हाॅस्टल में पहुंची। जानकारी जुटाने के बाद दबिश दी तो आरोपी हाॅस्टल के ही एक कमरे में मिल गया। उसे अपने साथ आगरा ले आई। कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


दूसरा फोन कर रहा था इस्तेमाल
पुलिस ने जब गाैतम जैसवार को गिरफ्तार किया और उसकी तलाशी ली तो जो मोबाइल मिला, उसमें नया सिम पड़ा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने केस दर्ज होने के बाद मोबाइल बदल दिया था। अब पुलिस उसकी व्हाट्सएप चैट निकलवाएगी। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं बताया। यही कहा कि छात्रा उसके संपर्क में थी। वहीं उसकी गिरफ्तारी के बाद परिजन भी कोर्ट परिसर में आ गए मगर पुलिस ने उन्हें मिलने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed