{"_id":"5ecfc7e5250c17191837b83c","slug":"police-arrested-nine-govansh-smugglers-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पुलिस ने मुठभेड़ में नौ गोकश दबोचे, गोवंश मुक्त, औजार-हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पुलिस ने मुठभेड़ में नौ गोकश दबोचे, गोवंश मुक्त, औजार-हथियार बरामद
Thu, 28 May 2020 07:47 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 28 May 2020 07:47 PM IST
सार
- बिचपुरी रोड पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़े गोकश, औजार-हथियार बरामद
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गोकश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के बिचपुरी मार्ग पर गुरुवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नौ गोकश पकड़ लिए। वे टेंपो में गोवंश को लेकर जा रहे थे। उनसे गोकशी में प्रयोग होने वाले औजार और हथियार भी बरामद किए गए हैं।
बिचपुरी मार्ग पर गुरुवार तड़के पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच लोडर टेंपो में आते लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। मगर, वो भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करके उन्हें पकड़ लिया। इसमें नौ आरोपी थे।
टेंपो में लदा था गोवंश
लोडर टेंपो में एक गोवंश लदा था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो सड़क किनारे घूमने वाले गोवंश को टेंपो में उठाकर ले जाते हैं। इसके बाद सुनसान इलाकों में मारकर इसका मांस बेचते हैं। चेकिंग में पकड़े जाने पर खुद को मजदूर बताते हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में रोडवेज कॉलोनी, जगदीशपुरा निवासी आमिर, जलाल, कामिल, इरफान, नई आबादी, भीम नगर निवासी इमामुद्दीन उर्फ बौना, कबीर कुंज निवासी पंजाबी, खतैना निवासी जुगनू, नौबस्ता निवासी राशिद उर्फ हईयो और नासिर उर्फ लच्छू हैं। उनसे तमंचे, तलवार, चाकू, बांका, खंजर और रस्सी बरामद हुई है।