{"_id":"62af1bbddaf4087af5330bd1","slug":"police-arrested-man-who-got-married-with-hindu-girl-by-changing-his-name-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: इकरार ने अमित बनकर की शादी, युवती पर बनाया धर्मांतरण का दबाव, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: इकरार ने अमित बनकर की शादी, युवती पर बनाया धर्मांतरण का दबाव, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 19 Jun 2022 06:21 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 Jun 2022 06:21 PM IST
सार
आरोपी युवक आठ साल तक नाम बदलकर युवती के साथ रहता रहा। दोनों के दो बच्चे हैं। जब युवक का असली नाम पता चला तो युवती के होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के फरह के रहने वाले इकरार ने नौ वर्ष पहले अमित बनकर आगरा की युवती से शादी कर ली। अब वह युवती पर धर्मांतरण को दबाव बना रहा था। पीड़ित युवती ने जगदीशपुरा थाने में धोखाधड़ी और धर्मांतरण अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि फरह निवासी इकरार ने वर्ष 2013 में जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती से शादी की थी। अपना नाम अमित बताकर हिंदू रीति रिवाज से शादी की। उनके दो बेटे भी हैं। शादी के नौ वर्ष बाद युवती को युवक का असली नाम इकरार पता चला।
विज्ञापन
इकरार युवती पर भी धर्मांतरण करने का दबाव बनाने लगा। अब आरोपी कह रहा था कि वह अपने धर्म के अनुसार ही अपने समाज में रहेगा। बच्चों के नाम भी बदलने की कहने लगा। शनिवार को युवती थाने आई। युवती की तहरीर पर धोखाधड़ी, धर्मांतरण अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन