फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested man who came to meet his girlfriend in Mathura

फेसबुक का प्यार पड़ा महंगा: शिकायत लेकर आया प्रेमी, प्रेमिका ने करवाया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Tue, 28 Dec 2021 04:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Dec 2021 04:46 PM IST
सार

युवती के परिजनों ने युवक पर बेटी को फोन कर परेशान करने का आरोप लगाया। वहीं युवक के पिता ने युवती पर ढाई लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Police arrested man who came to meet his girlfriend in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेसबुक पर दोस्ती और फिर प्यार दिल्ली के युवक को भारी पड़ गया। प्रेमिका ने अपनी बातों में फंसाकर उससे ढाई लाख रुपये ले लिए। प्रेमी जब शिकायत लेकर उसके घर पहुंचा तो युवती के परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोप लगाया कि युवक उनकी बेटी को परेशान करता है। आरोपी युवक के पिता ने भी रकम वापस कराने की तहरीर थाने में दी है। 

विज्ञापन

मामला थाना फरह क्षेत्र का है। हुआ यूं कि कस्बा की एक युवती की दिल्ली के एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। दोस्ती बहुत जल्द प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का वायदा कर लिया। इसी बीच युवती एक कार्यक्रम में परिवार के साथ दिल्ली गई और प्रेमी से मुलाकात की। 
विज्ञापन

युवती पर ढाई लाख रुपये लेने का आरोप
बताया गया है कि युवक और युवती के परिवारवालों ने भी दोनों की शादी कराने की बात कही। वहां से लौटने के बाद युवती रोज युवक से फोन पर बातें करने लगीं। आरोप है कि युवती ने युवक को अपनी बातों में फंसाकर घर बनवाने के बहाने ढाई लाख रुपये की मांग की। युवक ने रुपये खाते में डलवा दिए। इसके बाद युवती ने अपने मोबाइल को स्विच ऑफ कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका से संपर्क न होने पर युवक परेशान हो गया। वह सोमवार को प्रेमिका से मिलने के लिए फरह पहुंच गया। जैसे ही वह घर पहुंचा, प्रेमिका ने उसे पुलिस से गिरफ्तार करा दिया। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया। आरोपी युवक के पिता ने थाने में तहरीर देकर युवती से रुपये वापस कराने की मांग की है। युवती के परिजनों ने बताया कि लड़की को फोन कर परेशान करता था।



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed