{"_id":"65efd052095a18e8200d84ea","slug":"police-arrested-gangster-near-lakhaura-turn-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-114103-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लखौरा मोड़ के पास से पुलिस ने गैंगस्टर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लखौरा मोड़ के पास से पुलिस ने गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
Tue, 12 Mar 2024 09:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:17 AM IST
विज्ञापन
लखौरा मोड़ के पास से पुलिस ने गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
दन्नाहार और औंछा थाने में दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना औंछा पुलिस ने सोमवार को एक सूचना पर लखौरा मोड़ के पास एक गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए आरोपी पर दन्नाहार और औंछा थाने में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पकडे़ गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।
प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप ने बताया कि अकबरपुर निवासी शमशाद अली आपराधिक प्रवृत्ति का है। दन्नाहार और औंछा थाने में उसके खिलाफ छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाने से उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। गैंगस्टर के मामले में वह वांछित चल रहा था। सोमवार की सुबह सूचना मिली कि शमशाद लखौरा मार्ग के पास देखा गया है। इस सूचना पर टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की गई। पकडे़ गए आरोपी को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से गैंगस्टर को जेल भेजा गया।