फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested gangster accused from home

गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

Wed, 26 Oct 2022 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Police arrested gangster accused from home
मैनपुरी।
विज्ञापन

गैंगस्टर के आरोपी के घर बुधवार सुबह पुलिस कुर्की की कार्रवाई के लिए पहुंची, लेकिन आरोपी घर पर ही मिल गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी के पास गिहार कालोनी का रहने वाला शिवा गिहार शातिर अपराधी है। उस पर विभिन्न थानों में करीब छह से अधिक मामले दर्ज हैं। कोतवाली पुलिस ने शिवा के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है। उक्त मामले में वह वांछित चल रहा था। वहीं न्यायालय में पुलिस ने उसकी कुर्की की कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

कुर्की की संस्तुति के बाद बुधवार को चौकी इंचार्ज मंडी गेट राज नारायण सिंह टीम के साथ कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। तभी जानकारी मिली कि शिवा घर में ही मौजूद है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed