फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested four vicious bike thieves in Agra

चार शातिर चोर गिरफ्तारः कैसे भी लॉक करो गाड़ी, कर देंगे पार, इनके पास है मास्टर चाबी, शौक के लिए करते हैं चोरी

Thu, 16 Feb 2023 10:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 10:32 AM IST
सार

आगरा में पुलिस ने चार बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। यह अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे। पहले गाड़ियों का शौक करते थे। मन भर जाता तो उसे बेचकर मिले पैसों से ऐशो आराम करते। 

विज्ञापन
Police arrested four vicious bike thieves in Agra
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पुलिस ने चार शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की 10 बाइकें बरामद हुई हैं। पूछताछ में इन्होंने बताया कि यह मास्टर चाबी से वाहन का लॉक खोलकर चोरी करते थे। इससे लोग इन पर शक भी नहीं करते थे। शौक करने के बाद चार से पांच हजार में मैकेनिक को बेच देते थे।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि सिकंदरा थाना पुलिस ने करकुंज चौराहे के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक से जा रहे दो युवकों को पकड़ा। पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने सिकंदरा के श्रीजीपुरम निवासी विक्की दिवाकर, वंशी उर्फ अरुण, सिकंदरा के ही अमित और लोकेश को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

एक साल पहले शहर से दो बाइकें चुराई थीं

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अमित दिवाकर, वंशी उर्फ अरुण और विक्की हम तीनों ने करीब एक साल पहले शहर से दो बाइकें चुराई थीं। इसके बाद फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनसे शहर में घूमते थे। पार्किंग स्थलों पर बाइक खड़ी करके वहां खड़ी अन्य बाइकों का मास्टर चाबी से लॉक खोलकर चुरा लेते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिले रुपयों से अपने शौक पूरे करते थे

बताया कि ऐसा करने से कोई शक भी नहीं करता था। बेचने में दिक्कत आने लगी तो बाइक मैकेनिक लोकेश को तीन से चार हजार में बेच देते थे। वह बाइकों के पार्ट अलग-अलग करके बेच देता है। मिले रुपयों से अपने शौक पूरे करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed