फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested four vehicle thieves in agra

आगरा: शौक पूरा करने के लिए गैंग बनाकर करते थे अपराध, सरगना सहित चार युवक गिरफ्तार

Sat, 23 Jan 2021 01:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Jan 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
Police arrested four vehicle thieves in agra
पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर गैंग - फोटो : अमर उजाला

आगरा की थाना कमला नगर पुलिस ने वाहन चोर गैंग के सरगना सहित चार शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे चार बाइक और दो एक्टिवा बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि गैंग मास्टर चाबी से बाइक का ताला खोलता था। चोरी करने के बाद बाइक का चेसिस नंबर घिसकर मिटा देते थे। रजिस्ट्रेशन नंबर दूसरा डालकर चलाते थे। इन्हें दस से 15 हजार में बेच दिया जाता था। आरोपी अपने शौक पूरा करने के लिए वारदात करते थे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है।  

विज्ञापन


थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा के मुताबिक, गुरुवार रात को पुलिस चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि शक्ति मार्केट में दो बाइक पर सवार चार चोर वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। 
विज्ञापन


इसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें सतेंद्र निषाद निवासी मेनका पैलेस (बल्केश्वर), अमित निषाद निवासी मनोहरपुर, पवन उर्फ भोला और मोनू यादव निवासीगण न्यू आदर्श नगर हैं। आरोपियों के पास से चार बाइक और दो एक्टिवा बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 हजार में बेचते थे चोरी की बाइक 
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी सतेंद्र मास्टर माइंड है। वह मास्टर चाबी से बाइक का ताला खोल लेता है। इसके बाद चेसिस नंबर को घिस देते हैं, जिससे पकड़े जाने पर मालिक का पता नहीं चलता है। उस पर किसी अन्य बाइक का नंबर डालकर चलाते हैं। चोरी की बाइक को दस से 15 हजार रुपये में बेचते हैं। 

गैंग ने एक महीने पहले संजय प्लेस से यामाहा बाइक चोरी की थी। यह पुलिस ने बरामद कर ली। सत्येंद्र ने आर-15 बाइक का चेसिस नंबर बदल दिया था। इस पर पुरानी बाइक का नंबर लिखकर चला रहा था। सतेंद्र पर लूट, गैंगस्टर समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल है। वह चोरी की बाइक को बेचकर अपने शौक पूरे करते हैं। ब्रांडेड कपड़े और जूते पहनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed