फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested five miscreants for two hundred kg silver loot case in agra

आगरा: दंत चिकित्सक के कंपाउंडर ने लुटवाई थी 200 किलोग्राम चांदी, पांच बदमाश गिरफ्तार

Sat, 29 Jan 2022 10:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Jan 2022 10:41 AM IST
सार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में बमरौली अहीर मार्ग पर 19 जनवरी को साईं नाथ एक्सप्रेस कूरियर कंपनी की 200 किलोग्राम चांदी दिल्ली और हरियाणा के गैंग ने लूटी थी। रेकी के बाद पूरी घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शनिवार को लूटकांड का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन
police arrested five miscreants for two hundred kg silver loot case in agra
पकड़े गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में बमरौली अहीर मार्ग पर 19 जनवरी को श्री साईंनाथ एक्सप्रेस कूरियर कंपनी की 200 किलोग्राम चांदी एक दंत चिकित्सक के कंपाउंडर ने लुटवाई थी। पुलिस ने शनिवार को सोनीपत के बदमाश नरेंद्र उर्फ छोटू, कंपाउंडर रामू उर्फ रामप्रकाश सहित पांच को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस लाइन में एडीजी राजीव कृष्ण ने प्रेसवार्ता में बताया कि कूरियर कंपनी की कार को रोककर वारदात को अंजाम दिया गया था। बदमाशों की होंडा अमेज कार घटना के कुछ घंटे बाद ताजगंज क्षेत्र में गांव गुतिला के पास खड़ी मिली थी। पुलिस को सुरागरसी में दो और गाड़ियों के बारे में पता चला, जिनसे वारदात की गई। एक से रेकी की गई थी।
विज्ञापन

बदमाशों की तलाश उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के साथ दिल्ली, हरियाणा, जम्मू और उत्तराखंड तक में की गई। शुक्रवार रात को शमसाबाद मार्ग स्थित श्यामो गांव से देवेंद्र उर्फ देवा के मकान में दबिश देकर पांच बदमाशों को पकड़ लिया। खुलासे में जनता के लोगों ने काफी मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुई बरामदगी
1. नरेंद्र उर्फ छोटू निवासी सोनीपत, हरियाणा।
2. राजीव सिंह निवासी खटीमा, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड। हाल पता गुरुग्राम।
3. रोहित ठाकुर उर्फ रनवीर तोमर उर्फ सूखा निवासी गांव बढ़ापुरा, मंसुखपुरा, आगरा। हाल गांव श्यामो, ताजगंज।
4. देवेंद्र उर्फ देवा निवासी कुरकियन का पुरा, थाना मंसुखपुरा।
5. रामू उर्फ रामप्रकाश निवासी खैर्रा, थाना खेरागढ़। (दंत चिकित्सक का कंपाउंडर)

यह हैं फरार
1. गजेंद्र उर्फ गरीबा (रोहित का भाई)
2. सत्या ठाकुर निवासी बाह
3. सुरेंद्र (रोहित का पिता)

यह हुई बरामदगी
पुलिस ने 90 किलोग्राम चांदी, 47.25 किलोग्राम आर्टिफिशियल जेवरात, पांच लीटर सिल्वर एडेटिव लिक्विड प्लास्टिक की कट्टी, तीन मोबाइल लूट, दो पिस्टल, नौ कारतूस, एक तमंचा और होंडा अमेज कार बरामद की। 

 

एक महीने पहले रेकी, साथी के घर पर माल का बंटवारा
एडीजी के मुताबिक, गोदाम के सामने ही एक दंत चिकित्सक का क्लीनिक है। इसमें रामू कंपाउंडर है। वह एक साल से कूरियर कंपनी पर नजर रख रहा था। उसे पता चला था कि कंपनी में चांदी आती है। कई जगह सप्लाई होती है। एक महीने पहले उसने यह बात अपने भाई के साढ़ू देवेंद्र को बताई। उसकी दोस्ती रोहित से थी। दोनों लूट में जेल गए थे। 

तीनों ने वारदात की योजना बनाई। इसमें रोहित ने अपने भाई गरीबा और दोस्त सत्या को शामिल कर लिया। सभी ठेके पर मजदूर उपलब्ध कराते हैं। घर और फैक्टरी में बिजली फिटिंग का काम करते हैं। लूट और चोरी भी करते हैं। उन्होंने अपने साथी नरेंद्र और राजीव को बुलाया। उन्होंने घटना से एक सप्ताह पहले रेकी की। सभी देवेंद्र के श्यामो गांव स्थित घर में रुकते थे। होंडा अमेज कार भी लेकर आए थे। 

लूट करने नरेंद्र, राजीव, रोहित कार से आए थे, जबकि सत्या और देवेंद्र बाइक पर थे। वारदात के समय देवेंद्र बाइक पर खड़ा रहा था। वारदात कर देवेंद्र के घर गए। पैकेट से माल निकाला। इसके बाद रख लिया। पैकेट जला दिए। गांव गुतिला में होंडा कार खड़ी करके अलग-अलग भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed