फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested five members of the gang who stole from closed houses in Agra

Agra News: सराफ को बेचते थे चोरी के जेवरात, पांच गिरफ्तार

Fri, 05 Aug 2022 03:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 03:14 PM IST
सार

थाना सदर पुलिस ने बंद घरों से चोरी करने वाले गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से जेवरात, रुपये और बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेजा है।

विज्ञापन
Police arrested five members of the gang who stole from closed houses in Agra
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाला गैंग सक्रिय था। सदर क्षेत्र में कई वारदात कर चुका था। चोरी के जेवरात की बिक्री सराफों को करता था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो चोर और तीन सराफ को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के रहने वाले मनोज सिंह के घर में 11 जुलाई को चोरी हुई थी। वह पत्नी के साथ बच्चों के स्कूल गए थे। 27 जुलाई को दीपक सिंह के घर में वारदात हुई थी। दोनों ही मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस चोरों के गैंग की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी।
विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी करने वाला गैंग दीक्षा हाउसिंग सोसायटी में आया है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। दो आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें गांव गुतिला निवासी रूप किशोर और सैंया के गांव अमरुपुरा निवासी कृष्णा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चोरी किया माल सराफ सैंया के लादूखेड़ा निवासी मोनू वर्मा, उसके भाई सोनू वर्मा और बृथला के मोनू को बेचा करते थे। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में रूपकिशोर और कृष्णा ने बताया कि वह चोरी के जेवरात की बिक्री सराफ को किया करते थे। इससे उन्हें अच्छा खासा पैसा मिल जाता था। इससे ही उनका घर चलता है। आरोपियों से जेवरात, रुपये और बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed