फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested builder Prakhar Garg and sent to jail

नहीं चल सकी बहानेबाजी: आगरा के बिल्डर प्रखर गर्ग की चिकित्सकों ने खोल दी पोल, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mon, 07 Nov 2022 09:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 09:57 PM IST
सार

बिल्डर ने तबीयत खराब बताकर अस्पताल में भर्ती होने का बहाना किया, लेकिन जब एसएन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी जांच की, तो स्वास्थ्य सही पाया गया। इसके बाद पुलिस ने बिल्डर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
police arrested builder Prakhar Garg and sent to jail
कोतवाली हरीपर्वत, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने बिल्डर प्रखर गर्ग को सोमवार सुबह जेल भेज दिया। वह रविवार को तबीयत खराब बताकर अस्पताल में भर्ती हो गया था। पुलिस इसे बहानेबाजी मान रही थी। अधिकारियों के आदेश पर जांच के लिए डॉक्टरों का पैनल गठित करने की तैयारी थी। इससे पहले ही उसने तबीयत सही बताई। इसके बाद उसे जेल में दाखिल कर दिया गया।

विज्ञापन


थाना हरीपर्वत पुलिस ने बताया कि बिल्डर प्रखर गर्ग के खिलाफ चेक बाउंस का मामला दर्ज है। इस मामले में बिल्डर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। थाना हरीपर्वत पुलिस ने आरोपी को शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार दोपहर को जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा। उन्होंने अपने सीने में दर्द की शिकायत की। उन्हें एसएन मेडिकल कालेज रेफर किया गया, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने अस्पताल से ही बिल्डर का रिमांड बनवाया।
विज्ञापन


मामले में डॉक्टरों का पैनल बनाकर जांच के आदेश दिए गए। देर रात एसएन मेडिकल कॉलेज से पुलिस को जानकारी दी गई कि प्रखर गर्ग की तबीयत ठीक है। वह बहानेबाजी कर रहा है। उसे जेल भेजा जा सकता है। इस पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सुबह तकरीबन 8 बजे आरोपी बिल्डर को जिला जेल में दाखिल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में ठीक थी तबीयत

पुलिस ने बताया कि प्रखर गर्ग को शनिवार रात को पकड़ा गया था। हरीपर्वत थाने में प्रखर गर्ग की तबीयत ठीक थी। उनके जान पहचान के लोग थाने के बाहर ही खड़े हुए थे। तब आरोपी ने किसी तरह की तबीयत खराब होने की बात नहीं की। उन्हें रविवार दोपहर को कोर्ट में पेश किया जाना था। जिला अस्पताल में मेडिकल के दौरान उन्होंने हालत खराब होने की बात कही। इसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद सोमवार को डॉक्टरों का पैनल गठित किया जाना था। इसके बाद ही प्रखर गर्ग के ठीक होने के बारे में डॉक्टर ने बताया। इससे चर्चा है कि वह बहानेबाजी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed