{"_id":"5badec5e867a557e824d0664","slug":"police-arrested-bangladeshi-citizens-for-living-illegally-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां फिर पकड़े गए 13 बांग्लादेशी नागरिक, सड़क किनारे बना ली थीं झोपड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां फिर पकड़े गए 13 बांग्लादेशी नागरिक, सड़क किनारे बना ली थीं झोपड़ियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रूप से भारत में घुसे बांग्लादेशी नागरिकों के लिए मथुरा पनाहगार बनता जा रहा है। आए दिन अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी लोग पकड़े जा रहे हैं। इससे धर्मनगरी की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है।
गुरुवार को बलदेव पुलिस ने जटौरा मार्ग से 13 महिलाएं, पुरुष और बच्चों को पकड़ा है। पकड़े गए सभी बांग्लादेशी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और खुफिया विभाग इन सभी से पूछताछ कर रही है।
बलदेव पुलिस को सूचना मिली कि जटौरा मार्ग पर बंगलादेशी झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। पुलिस ने छापा मारकर तीन पुरुष, पांच महिलाएं और पांच बच्चों को पकड़ लिया। इन सभी को पुलिस थाने ले आई। बांग्लादेशी पकड़े जाने की खबर पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
आईबी, एलआईयू और बलदेव पुलिस फिलहाल इन सभी से पूछताछ कर रही है। इन सभी से आईडी और आने का कारण भी पूछा गया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ करने की बात कर रही है, पर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पकड़े गए बांग्लादेशी या फिर कोई और इसके लिए खुफिया विभाग और पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।