{"_id":"5aacceac4f1c1ba6768b612a","slug":"police-arrested-accused-murder-of-cabinet-minister-relative","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण के समधी हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दरोगा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण के समधी हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दरोगा घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के समधी चौधरी सरमन सिंह हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मुठभेड़ में पकड़ा।
आरोपी को पैर में गोली लगी है। वहीं मुठभेड़ में एक दरोगा भी घायल हो गए हैं। पुलिस ने दरोगा और गिरफ्तार बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मालूम हो कि गत 13 जनवरी को बदमाशों के हमले में चौधरी सरमन सिंह, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के छोटे भाई लेखराज सिंह के समधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Trending Videos
सरमन सिंह दौताना के पास स्थित अपने फार्म हाउस से बाइक पर अपने घर गुहारी जा रहे थे। इसी दौरान कुछ बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गुहारी मोड़ के पास ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए।
इससे सरमन सिंह की मौत हो गई थी। वहीं इस मामले में आरोपी राधाचरण फरार चल रहा था। पुलिस ने उसपर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था।
शनिवार को मथुरा-छाता पुलिस और बदमाश राधाचरण के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से घायल राधाचरण गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दरोगा रोहित कुमार भी जख्मी हो गए।