फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested accused for killing the villager in firozabad

Firozabad: अधिवक्ता को फंसाने को रची थी साजिश, खुद हो गया शिकार, गलत जगह गोली लगने से युवक की मौत

Tue, 15 Nov 2022 05:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Nov 2022 05:59 PM IST
सार

फिरोजाबाद में एक युवक खुद की रची साजिश में मौत का शिकार हो गया। उसने एक अधिवक्ता को फंसाने के लिए युवक से खुद को घायल करने के लिए गोली लगवाई, जो गलत जगह जाकर लगी। जिससे युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
police arrested accused for killing the villager in firozabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में एक महीने पहले उतरारा में हुई युवक की हत्या का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवक को गोली हत्या के इरादे से नहीं मारी थी बल्कि मृतक ने भतीजे के साथ मिलकर एक अधिवक्ता को फंसाने की साजिश रची थी। लेकिन गोली गलत जगह लगने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 
11 नवंबर को थाना जसराना के गांव उतरारा निवासी ग्रामीण महेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद मृतक के पुत्र हरीओम ने अधिवक्ता भुवनेश और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने एसओजी के साथ मिलकर मामले की तहकीकात की तो मामला कुछ और ही निकला। मंगल सिंह का नाम सामने आया। 

विज्ञापन

तमंचा और जूट का बोरा बरामद 

पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों का जाल बिछाया तो आरोपी हत्थे चढ़ गया। कोतवाल आजादपाल सिंह ने आरोपी की निशानदेही पर तमंचा, कारतूस एवं हत्या में प्रयोग किया गया जूट का बोरा भी बरामद कर लिया। आरोपी मंगल सिंह ने बताया कि महेश का अपने ही गांव के भुवनेश के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


महेश ने भुवनेश को फंसाने के लिए उसे रुपयों का लालच देकर तमंचा से गोली मारकर घायल करने को कहा था। जूट का बोरा लगाकर गोली मारने पर उसकी मौत हो गई थी। सीओ अनिवेश कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता एवं उसके पूरे परिवार को फंसाने के लिए महेश ने साजिश रची थी। गोली मारने वाले मंगल सिंह को जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed