फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested a man who sang obscene songs.

Agra News: अश्लील गाने गाने वाले मनचले को पुलिस ने दबोचा

Wed, 01 Apr 2026 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Police arrested a man who sang obscene songs.
फतेहाबाद। महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को डौकी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। कुण्डौल तिराहे पर खड़ी महिलाओं और युवतियों पर अश्लील कमेंट्स कर रहे एक मनचले को एंटी रोमियो स्क्वाड ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे महिला उपनिरीक्षक दीपिका, अभिषेक तोमर और स्वेता कुमारी क्षेत्र में गश्त पर थे। पुलिस टीम जैसे ही कुण्डौल तिराहे पर पहुंची, वहां अफरा-तफरी का माहौल था। एक युवक पानी की टिक्की की ठेल के पास खड़ी महिलाओं को देख-देखकर अश्लील गाने गा रहा था और भद्दे कमेंट्स कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम संजय नवल किशोर शिंदे पुत्र नवल किशोर वर्मा निवासी ग्राम पूठा झील थाना डौकी बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed