फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested a coaching teacher who grabbed money in the name of B.Ed degree in Agra

Agra: कोचिंग संचालक ने बीएड कराने के नाम पर हड़पे 4.50 लाख रुपये, थमा दी फर्जी मार्कशीट, गिरफ्तार

Mon, 19 Sep 2022 03:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Sep 2022 03:15 PM IST
सार

आरोपी कोचिंग संचालक ने अल्पसंख्यक वर्ग के कॉलेजों में अच्छे संबंध बताकर एक तीन लोगों से बीएड कराने के नाम पर रुपये लिए थे। बाद में उनको फर्जी डिग्री मार्कशीट थमा दी। 

विज्ञापन
Police arrested a coaching teacher who grabbed money in the name of B.Ed degree in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एक कोचिंग सेंटर संचालक ने बीएड कराने के नाम पर 4.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इसके बाद फर्जी अंकतालिका थमा दीं। पीड़ित को अंकतालिका फर्जी होने का पता चला तो संचालक से रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी अपना घर बेचकर चला गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार के मुताबिक, सुभाष नगर गली नंबर एक के रहने वाले रामकिशन सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। उनके पड़ोस के मोहल्ले कला कुंज में जितेंद्र कुमार पांडेय रहता था। वह घर में ही सुपर कोचिंग सेंटर चला रहा था। रामकिशन जितेंद्र के पास वर्ष 2010-11 में बेटे की कोचिंग को लेकर बात करने गए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि जितेंद्र ने बताया कि वह बीएड में भी प्रवेश दिला देता है। उसकी मथुरा के अल्पसंख्यक कालेजों में अच्छी पहचान है। प्रत्येक आवेदक के 1.50 लाख रुपये देने होंगे। सिर्फ परीक्षा देने ही जाना होगा। इस पर रामकिशन ने अपनी दो बेटियों और दामाद को बीएड कराने के लिए बात की। इसके लिए 4.50 लाख रुपये दे दिए। मगर, परीक्षा निकलने के बाद भी जितेंद्र ने उनकी परीक्षा नहीं कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये मांगने पर घर बेचकर हुआ फरार 

इस पर रामकिशन ने जितेंद्र से कहा। उसने कुछ दिन बाद तीनों के नाम की अंकतालिका लाकर दे दी। उन्हें अंकतालिका फर्जी होने का पता चला। इस पर उससे रकम वापस मांगी। मगर, वो हर बार टालमटोल कर देता। बाद में उसने अपना मकान बदल दिया। वह दहतोरा में अंसल कोर्टयार्ड के पास रहने लगा। आवास विकास कालोनी के सेक्टर 13 में कोचिंग खोल ली।



पीड़ित ने 30 मार्च को थाना जगदीशपुरा में धोखाधड़ी और धन हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच की। फर्जी निकलीं। इस पर मुकदमे में कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धारा की वृद्धि की गई। सोमवार आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed