फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested 19 gamblers from emporium in agra

आगरा: बंद एंपोरियम के कमरे में सजी थी जुए की महफिल, 19 जुआरी गिरफ्तार

Tue, 27 Jul 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Jul 2021 12:06 AM IST
सार

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 2.13 लाख रुपये बरामद किए हैं। कोर्ट में पेशी के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Police arrested 19 gamblers from emporium in agra
थाना ताजगंज में बैठे पकड़े गए जुआरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज स्थित टीडीआई मॉल के पास बंद एपोरियम में रविवार रात को जुए की महफिल सजी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने यहां छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 19 जुआरियों को पकड़ लिया। उनके पास से 2.13 लाख रुपये बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए।

विज्ञापन


थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि रविवार रात को पुलिस टीडीआई मॉल के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि एमएस कॉटेज इंडस्ट्री में जुआ खेला जा रहा है। यह एंपोरियम है। रविवार को बंद था। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। अंदर लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। 19 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपियों के पास से 2.13 लाख रुपये, 21 मोबाइल और ताश की गड्डी मिली। पकडे़ गए लोगों में सभी व्यापारी हैं। सुमित शर्मा जुआ करा रहा था। जुआरियों के पकड़े जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच गए। इस पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को लगाकर लोगों को घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी हुई गिरफ्तारी
आरोपियों में ताजगंज निवासी नौशाद, राजन, अकरम, अमित राठौर, अमित कुमार, निर्भय कुमार, धौलपुर निवासी दिलीप, आमिर, राजेश गर्ग, सदर निवासी सुरेश चंद, दीपक कुमार, आयुष कुमार, राहुल कुमार, सुमित कुमार शर्मा, हरीपर्वत निवासी सोनू, बल्केश्वर निवासी शुभम बंसल, शमसाबाद निवासी लोकेश, बसंत कुमार और बाह निवासी राकेश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed