फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrest mobile robbers, Seven mobile recovered

मोबाइल लूट में रखते थे ये खास ख्याल कि व्यक्ति हो अजनबी, जो शिकायत न करे

Thu, 06 Sep 2018 07:06 AM IST
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, आगरा
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 06 Sep 2018 07:06 AM IST
विज्ञापन
Police arrest mobile robbers, Seven mobile recovered
मोबाइल लुटेरे। इनसेट- बरामद मोबाइल। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में मोबाइल लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ गई हैं। इसके कई गैंग बन चुके हैं। पुलिस की नाक में बाइकर्स गैंग ने पहले से दम कर रखा है, वहीं मोबाइल लूट में अलग तरीका अपनाने की बात सामने आई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 7 मोबाइल बरामद किए हैं। दोनों ने मोबाइल लूट का जो तरीका बताया, उससे पुलिस भी हैरत मे पड़ गई है।

विज्ञापन


एत्माद्दौला में मोबाइल चोरी की लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं। इसे लेकर थाना पुलिस ने गोयल कट तिराहा के पास चेकिंग अभियान मंगलवार को चलाया। इस दौरान अपाचे मोटर साइकिल नंबर यूपी-80-ईडी-7659 में दो सवार संदिग्ध हालत में दिखे। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की, तो नगला नेहरा जलेसर निवासी जयप्रकाश उर्फ जयकुमार पुत्र गजाधर सिंह और पटपरी पुरागोवर्धन निवासी बशुरुद्दीन के रूप में दोनों लुटेरों का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों लुटेरों से 7 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इसे पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि ये दोनों लुटेरे सड़क पर ऐसे अनजान या बाहरी चेहरे की तलाश में होते थे, जो थाना या अन्य जगह शिकायत नहीं कर सके। उसकी तलाश में सड़कों पर बाइक दौड़ाते थे। ऐसा मोबाइल पर बात करता चेहरा मिलते ही झपट्टा मारकर मोबाइल लूटकर फरार हो जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed