फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police are investigating whether shopkeepers are selling ammonium nitrate.

Agra News: पुलिस कर रही है जांच, कहीं अमोनियम नाइट्रेट तो नहीं बेच रहे दुकानदार

Thu, 13 Nov 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 13 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police are investigating whether shopkeepers are selling ammonium nitrate.
फोटो14कासगंज में आतिशबाजी की  दुकान का निरीक्षण करते एसडीएम ,सीओ। संवाद - फोटो : katra news
कासगंज। दिल्ली में हुए आंतकी हमने के बाद पुलिस-प्रशासन सतर्क है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जिले में अमोनियम नाइट्रेट विक्रेताओं की तलाश की जा रही है। इसके लिए बृहस्पतिवार को खाद व पटाखा विक्रेताओं के यहां प्रशासन, पुलिस, दमकल और कृषि विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जांच पड़ताल की। कहीं भी अमोनियम नाइट्रेट की बिक्री होती नहीं पाई गई।
विज्ञापन

दिल्ली के बम विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट का प्रयोग किया गया। जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी सतर्क हैं। लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अमोनियम नाइट्रेट की बिक्री की जानकारी जुटाने के निर्देश पुलिस प्रशासन को मिले हैं। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र एवं अग्निशमन अधिकारी नितेश शर्मा ने टीम के साथ पटाखा व खाद विक्रेताओं के यहां निरीक्षण किया। एसडीएम संजीव कुमार ने कहा कि जिले में कहीं भी अमोनियम नाइट्रेट की बिक्री होती नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed