फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police alert continue in case of moti case

माफिया के भाइयों की गिरफ्तारी में सफलता नहीं, प्रयास बरकरार

Tue, 23 Feb 2021 10:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
police alert continue in case of moti case
माफिया मोती के अंत के बाद भाइयों की गिरफ्तारी का लक्ष्य तय कर चुकी पुलिस को अभी सफलता नहीं मिल पाई है लेकिन पुलिस का प्रयास बरकरार है। दोनों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार खादर में कांबिंग कर रही हैं। पड़ोसी जिलों की पुलिस से भी संपर्क बनाए हुए हैं। जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

9 फरवरी की वारदात के बाद पुलिस लगातार ऑपरेशन चला रही है। अब तक माफिया मोती और उसके भाई एलकार की मुठभेड़ में मौत हो चुकी है। मां सियारानी, मौसेरा भाई नवाब सिंह, मौसा रामेश्वर, ममेरा भाई गुड्डू जेल भेजा जा चुका है। जबकि माफिया के भाई मौहर सिंह एवं मानपाल फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का लक्ष्य तय कर चुकी है। पुलिस की टीमें लगातार खादर में कांबिंग कर रही हैं, वहीं पड़ोसी जिलों की पुलिस से भी संपर्क बनाए हुए है। फर्रुखाबाद, बदायूं जिले में भी पुलिस की टीमें गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

संदिग्धों का भी चिह्नांकन
पुलिस फरार दोनों भाइयों की तलाश के लिए संदिग्धों को भी चिह्नित कर रही है ताकिसंदिग्धों से पूछताछ कर दोनों भाइयों की गिरफ्तारी में सफलता मिल सके। जिले में ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिलों में भी संदिग्ध चिह्नित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
- फरार दोनों भाइयों की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर ली जाए। सभी टीमें लक्ष्य तय कर चुकी हैं। आसपास के जिलों की पुलिस भी सहयोग कर रही है। - मनोज सोनकर, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed