एटा दरगाह प्रकरण : मोहल्ला सादात में चला बुलडोजर, पुलिस-प्रशासन ने मुक्त कराई 20 बीघा सरकारी जमीन
जलेसर दरगाह कमेटी से जुड़े लोगों ने सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रखा था, जिसे पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर मुक्त करा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के जलसेर स्थित बड़े मियां की दरगाह कमेटी के सदस्यों ने मोहल्ला सादात में करीब 20 बीघा सरकारी जमीन चहारदीवारी बनवाकर घेर रखी थी। यहां प्लॉटिंग कर दी गई थी। मंगलवार को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर से बाउंड्रीवाल गिराकर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया।
भाजयुमो नेता ने की थी शिकायत
भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र जादौन ने शिकायत की थी कि मोहल्ला सादात में कई सरकारी जमीनों पर दरगाह कमेटी के लोगों ने कब्जा कर प्लॉट काट दिए हैं। इस पर डीएम ने एसडीएम को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार शाम तीन बजे तहसीलदार अजीत कुमार पुलिस बल और नगरपालिका तथा राजस्व विभाग की टीम को लेकर बुलडोजर चलवाने पहुंचे। यहां दरगाह कमेटी के सदस्यों ने किले की सरकारी जमीन पर प्लॉटिंग कर रखी थी।
कुछ लोगों को प्लॉट बेच भी दिए थे, जो अधिकारियों को जमीन से संबंधित कागज दिखाने लगे, लेकिन इन कागजों पर असहमति जताते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करा दी गई। बुलडोजर से प्लॉटों की चहारदीवारी तोड़ दी गई। तहसीलदार ने बताया कि मोहल्ला सादात किलाखाई में और भी मकान व प्लॉट चिह्नित किए गए हैं, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
करोड़ों की जमीन पर था कब्जा
दरगाह की पूर्व कमेटी के सदस्यों ने नगर के मोहल्ला सादात सहित हथोड़ा, नई बस्ती, गढ़ीमान खान, हाथी खाना में पालिका व राजस्व विभाग की करोड़ों रुपये कीमती जमीन कब्जा ली थी। इन जमीनों का काफी हिस्सा बेच भी दिया। बिक्री और बैनामों का खेल लगातार जारी था। सदस्यों पर कार्रवाई के बाद जब उनकी संपत्तियों की जांच हो रही है तो मामले सामने आ रहे हैं।
करोड़ों के गबन की भी चल रही है जांच
जलेसर देहात प्रधान ने दरगाह कमेटी के सदस्यों के विरुद्ध दरगाह पर आने वाले चढ़ावे को हड़पने के मामले में दस लोगों पर गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें अभी पुलिस की जांच चल रही है। जबकि पूर्व में तहसील प्रशासन द्वारा की गई जांच में आरोपियों को करीब 99 करोड़ रुपये के गबन का दोषी बताया जा चुका