फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police accused of throwing pregnant woman from roof during possession action

UP: कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस की कार्रवाई पर हंगामा, छत से संदिग्ध परिस्थिति में गिरी गर्भवती; घायल

Fri, 18 Jul 2025 04:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 18 Jul 2025 04:45 PM IST
सार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में शुक्रवार को हंगामा हो गया। आरोप है कि कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस ने घर में तोड़फोड़ की। इस दाैरान संदिग्ध परिस्थिति में महिला छत से गिर गई।

विज्ञापन
police accused of throwing pregnant woman from roof during possession action
हंगामा करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के आयुष बिहार में शुक्रवार को पुलिस की कार्रवाई पर हंगामा हो गया। पुलिस कब्जा दिलाने पहुंची थी। इस दाैरान एक गर्भवती महिला संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिर गई। परिजनों का आरोप है कि गर्भवती को फेंका गया है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना पर परिजनों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है। ट्रांस यमुना क्षेत्र के आयुष विहार निवासी प्रेमलता पत्नी शिशुपाल ने बताया कि उसका मकान को लेकर बबली से विवाद चल रहा है। बताया कि एक वर्ष पहले उन्होंने अपना मकान बबली को बेचा था। 1.11 लाख रुपये एडवांस दिए थे। इसके बाद 7.70 लाख रुपये देने का वादा हुआ, लेकिन ये रुपये नहीं दिए गए।
विज्ञापन


इसको लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि शुक्रवार को पुलिस घर पर पहुंची। तोड़फोड़ की। इस दाैरान घर प्रेमलता की पुत्रवधू संदिग्ध परिस्थिति में छत से गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के दाैरान गर्भवती को छत से फेंका गया है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed