{"_id":"661570308f4361b34607adb5","slug":"pole-of-cctv-camera-fell-down-installed-at-eastern-gate-of-taj-mahal-in-agra-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताज पूर्वी गेट पर गिरा सीसीटीवी का खंभा, चंद सेकंड के हेर फेर से बचे दो पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताज पूर्वी गेट पर गिरा सीसीटीवी का खंभा, चंद सेकंड के हेर फेर से बचे दो पर्यटक
Tue, 09 Apr 2024 10:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 Apr 2024 10:38 PM IST
सार
ताजमहल के पूर्वी गेट पर लगा सीसीटीवी का खंभा गिर गया। चंद सेकंड के हेर फेर से दो पर्यटक बच गए। अन्यथा वह चोटिल हो सकते थे।
विज्ञापन
ताज पूर्वी गेट पर गिरा सीसीटीवी का खंभा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट पर बालाजी शोरूम के सामने लगा सीसीटीवी कैमरे का खंभा मंगलवार दोपहर में गिर गया। इसी समय वहां से दो पर्यटक निकल रहे थे। चंद सेकंड के हेर फेर से वह दोनों बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
198 करोड़ रुपये के ताजगंज प्रोजेक्ट के तहत ताजमहल के पास यलो जोन में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से पूर्वी गेट पर लगा खंभा गिर गया। इस पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। जिस समय खंभा गिरा, उस दौरान दो पर्यटक वहां से निकल रहे थे, जो खंभा गिरते देख बचने के लिए भागे।
विज्ञापन
पूर्वी गेट के दुकानदारों ने खंभे को उठाकर एक किनारे रखा और आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से यलो जोन में लगाए गए सभी खंभों की जांच की मांग की है। क्षेत्रीय निवासी मो. आदिल ने कहा कि 7 साल पहले लगाए गए खंभे अब देखरेख नहीं होने से गल कर टूट रहे हैं। लोहे के खंभों पर लाइट और सीसीटीवी लगे हैं, इनकी एक बार जांच कर ली जाए।
विज्ञापन