फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pole collides with tractor and falls on woman, dies

Agra News: ट्रैक्टर की टक्कर से पोल महिला पर गिरा, मौत

Wed, 11 Oct 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 11 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Pole collides with tractor and falls on woman, dies
कासगंज। क्षेत्र के गांव नगला ताली में एक ट्रैक्टर की टक्कर से विद्युत पोल गिर गया। पोल घर के बाहर बैठी महिला पर गिरा। जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे में मौत गांव नगला ताली निवासी श्रीदेवी (45) की हुई। वह सोमवार की देर शाम लगभग 8 बजे अपने घर के बाहर बैठी हुई थीं। तभी गांव का ही कालीचरन ट्रैक्टर लेकर वहां से निकला। उसकी टक्कर से विद्युत पोल गिर पड़ा। पोल श्रीदेवी के ऊपर जा गिरा। जिससे वह गंभीर घायल हो गईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना पर परिजन और अन्य ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रैक्टर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि विद्युत पोल महिला के ऊपर से गिरने से उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed