फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Poisoned Over Car Demand: Woman Critical FIR Filed Against Husband and Six Others

UP: दहेज में कार नहीं मिली...इसलिए विवाहिता को खिलाया कीटनाशक, अस्पताल में करानी पड़ी भर्ती

Thu, 11 Dec 2025 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Dec 2025 08:57 AM IST
सार

दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को कीटनाशक खिला दिया गया। हालत बिगड़ने  पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
 

विज्ञापन
Poisoned Over Car Demand: Woman Critical FIR Filed Against Husband and Six Others
महिला की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बरहन में दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को कीटनाशक खिलाने का आरोप है। इससे हालत बिगड़ गई। विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल करे लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बरहन कस्बे की टीचर्स कॉलोनी निवासी प्रवीन कुमार ने पुलिस कमिश्नर को प्रार्थनापत्र दिया था। इसके मुताबिक उनकी पुत्री अग्रिमा कुलश्रेष्ठ की शादी मयंक कुलश्रेष्ठ निवासी ई-95 पार्ट एच अग्रनगंज किशनगढ़, अजमेर के साथ 29 जनवरी 2024 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग कार की मांग करने लगे। इसके लिए विवाहिता के प्रताड़ित किया जाने लगा। पिटाई करने के साथ ही कई दिनों तक खाना नहीं दिया जाता था। 
विज्ञापन


आरोप है कि पति मंयक और सास ने 30 अक्तूबर की दोपहर गेहूं में रखने वाली कीटनाशक गोलियां जबरन खिलाकर जान लेने की कोशिश की। पुत्री ने फोन पर इसकी जानकारी दी। सूचना पर वह पहुंचे और बेटी को इलाज के लिए जयपुर अस्पताल ले गए। थाना प्रभारी बरहन ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति, सास, देवर, ननद समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed