{"_id":"5d9cc6688ebc3e93bd109ef0","slug":"pointsman-reached-by-pouring-kerosene-at-agra-cantt-railway-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शरीर पर केरोसिन डालकर कैंट स्टेशन पहुंचा प्वाइंट्समैन, आग लगाने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर पर केरोसिन डालकर कैंट स्टेशन पहुंचा प्वाइंट्समैन, आग लगाने का किया प्रयास
Wed, 09 Oct 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
छावनी रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात प्वाइंट्स मैन इरफान स्टेशन अधीक्षक की कार्यप्रणाली से परेशान होकर केरोसिन छिड़ककर स्टेशन पहुंच गया। उसने खुद को आग लगाने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।
इस पर हंगामा हो गया। जीआरपी प्वाइंट्समैन को थाने ले गई। यहां शाम को रेलवे यूनियन के पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
आपरेटिंग विभाग में तैनात प्वाइंट्समैन इरफान मंगलवार को केरोसिन डालकर डिप्टी एसएस के कार्यालय में पहुंचा। उसका आरोप था कि वह चार दिन का अवकाश लेकर गया था। इसके बाद भी स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार कुलश्रेष्ठ ने उसकी गैरहाजिरी दर्ज कर दी।

हंगामा बढ़ने पर स्टेशन पर तैनात अन्य प्वाइंट्समैन भी स्टेशन पर पहुंच गए। उन्होंने एसएस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका आरोप था कि एसएस के रवैये से कर्मचारी तनाव में आ गए हैं। इस पर रेलवे यूनियन के सदस्यों ने हस्तक्षेप करके हाजिरी दर्ज करवाई।
जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने प्वाइंट्समैन को हिरासत में ले लिया। शाम को दोनों पक्षों में थाने में समझौता हो गया। इस संबंध में वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव नेबताया कि प्रकरण में दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके जांच करवाई जाएगी।