{"_id":"6896c25ed5659846630a6196","slug":"pointing-a-gun-at-the-girl-s-father-for-marriage-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी की ऐसी जिद...जिस बनाना था दुल्हनियां, उसके ही पिता पर तान दिया तमंचा; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी की ऐसी जिद...जिस बनाना था दुल्हनियां, उसके ही पिता पर तान दिया तमंचा; पुलिस जांच में जुटी
Sat, 09 Aug 2025 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Aug 2025 09:07 AM IST
सार
एकतरफा प्यार में अंधे युवक की करतूत से युवती के साथ उसका पूरा परिवार दहशत में है। शादी के लिए वो ऐसी जिद कर रहा है कि युवती के पिता की कनपटी पर तमंचा रख दिया। आरोपी के धमकी के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
युवती सांकेतिक फोटो
- फोटो : AI Generated
विस्तार
आगरा के सदर क्षेत्र की युवती का पड़ोसी युवक ने जीना दुश्वार कर दिया है। उस पर शादी का दबाव बना रहा है। दो दिन पहले विरोध पर पिता की कनपटी पर तमंचा लगाकर धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में सागर नामक युवक रहता है। वह आए दिन परेशान करता है। रास्ते में हाथ पकड़ लेता है। गाड़ी में बैठाने का दबाव बनाता है। घरवालों को परेशान करता है। गाड़ी में बैठाने का दबाव भी बना चुका है। वह शादी करने की कह रहा है। मना करने पर भाई को जान से मारने की धमकी दी है।
इससे पूरा परिवार डरा हुआ है। घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। पूर्व में तेजाब फेंककर हमला किया था। वह किसी तरह बच सकी थी। 6 अगस्त को आरोपी घर में घुस आया। पिता की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसकी शिकायत सागर के परिजन से की, लेकिन वह उसका ही समर्थन करने लगे। पुलिस ने सागर, पिता मनोज और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।