फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pocket Picked at Sweet Shop: 7,000 Stolen While Man Was Eating CCTV Captures Incident

Agra:  नाश्त करने में इस कदर व्यस्त हुआ युवक, खबर तक नहीं लगी; जेब से उड़ा दिए 7 हजार रुपये

Fri, 27 Mar 2026 09:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 27 Mar 2026 09:48 AM IST
सार

हलवाई की दुकान पर नाश्ता कर रहे युवक की जेब से चार युवकों ने 7 हजार रुपये निकाल लिए, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत के बावजूद पुलिस पर 24 घंटे बाद भी एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगा है, जबकि जांच जारी है।

विज्ञापन
Pocket Picked at Sweet Shop: 7,000 Stolen While Man Was Eating CCTV Captures Incident
पर्स - फोटो : freepik

विस्तार

आगरा के खंदौली कस्बे में स्थित केनरा बैंक के समीप एक हलवाई की दुकान पर नाश्ता कर रहे युवक की जेब से युवकों ने सात हजार रुपये पार कर दिए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


गैस एजेंसी के हॉकर रॉकी निवासी सौरई ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर हलवाई की दुकान पर नाश्ता कर रहे थे। तभी युवक अनजान युवक उनके पास आकर खड़े हो गए और मौका पाकर उनकी जेब से रुपये निकाल लिए। वहीं, जब रॉकी ने नाश्ता करने के बाद दुकानदार को पैसे देने के लिए जेब में हाथ डाला तो रुपये गायब मिले, जिससे उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में चारों आरोपी रॉकी की जेब से पैसे निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाना खंदौली में दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। वहीं पीड़ित का आरोप है कि तहरीर देने के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed