फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PNG supply stalled in 10 colonies due to pipeline breakdown in Agra

Agra: पाइपलाइन टूटने से 10 कॉलोनियों में ठप रही पीएनजी, ढाई हजार घरों में हुई खानपान की दिक्कत

Mon, 05 Sep 2022 11:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Sep 2022 11:34 PM IST
सार

राजपुर चुंगी में तीन घंटे बाद पीएनजी की आपूर्ति शुरू हो गई, लेकिन नगला गूलर में देर रात तक मरम्मत का कार्य चला। पाइपलाइन टूटने से करीब 2500 घर प्रभावित हुए। 

विज्ञापन
PNG supply stalled in 10 colonies due to pipeline breakdown in Agra
क्षतिग्रस्त पीएनजी लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के राजपुर चुंगी और नगला गूलर क्षेत्र में पीएनजी की लाइन कटने से सोमवार सुबह 10 कॉलोनियों में गैस की आपूर्ति बंद हो गई। ढाई हजार से अधिक घरों में खानपान की दिक्कत हुई। राजपुर चुंगी में तीन घंटे बाद आपूर्ति शुरू हो गई लेकिन नगला गूलर में देर रात तक मरम्मत कार्य होता रहा।

विज्ञापन

 
ग्रीन गैस लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विनय भारद्वाज ने बताया कि राजपुर चुंगी क्षेत्र में मेट्रो के कार्य के दौरान सुबह 11:08 बजे 63 मिलीमीटर की लाइन कट गई। इसकी जानकारी पर तकनीकी टीम भेजी और 11:26 बजे लाइन की लीकेज को रोककर मरम्मत कार्य शुरू किया। इस दौरान यहां करीब पांच सौ घरों में गैस की आपूर्ति नहीं हो सकी। दोपहर 1:47 बजे पीएनजी की सेवा शुरू हो पाई। 

विज्ञापन

देर रात तक चलता रहा मरम्मत कार्य

दूसरा मामला नगला गूलर बोदला सराय का है, यहां जल निगम की खुदाई से शाम को सवा पांच बजे 63 मिलीमीटर की पीएनजी लाइन कट गई। सूचना पर टीम पहुंची और साढ़े पांच बजे चैंबर का वॉल्व बंद करते हुए लीकेज रोकी। इससे बालाजीपुरम, बालाजी इन्क्लेव, जवाहरपुरम, अलबतिया, अवधपुरी, मारुति इस्टेट, विजय नगर, बोदला सराय, केदार नगर में पीएनजी की आपूर्ति बंद हो गई। यहां करीब दो हजार घरों में पीएनजी के कनेक्शन हैं। जानकारी पर पहुंची टीम देर रात तक मरम्मत कार्य में जुटी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्प लाइन नंबर पर फोन तक नहीं उठाते 

अलबतिया रोड निवासी केके भारद्वाज ने बताया कि आए दिन पीएनजी की लाइन कटती है। इसकी जानकारी के लिए फोन पर संदेश नहीं आता। हेल्प लाइन नंबर पर फोन करने पर भी कोई फोन नहीं उठाता है। 

सिलिंडर मंगवाकर पकाया खाना

बालाजीपुरम निवासी रेखा ने बताया कि शाम को चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाया तो गैस नहीं आ रही थी। पड़ोसियों से पूछा तो उनके यहां भी यही हाल था। सिलिंडर की जैसे-तैसे व्यवस्था कर खाना पकाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed