{"_id":"63dfe335e4977a50401120a9","slug":"png-supply-has-been-closed-for-two-days-in-shahganj-albatia-and-touratha-areas-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: शाहगंज, अलबितया के अलावा इस क्षेत्र में पीएनजी सप्लाई बंद, चार दिन और नहीं मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: शाहगंज, अलबितया के अलावा इस क्षेत्र में पीएनजी सप्लाई बंद, चार दिन और नहीं मिलेगी
Sun, 05 Feb 2023 10:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:41 PM IST
सार
ग्रीन गैस के प्रवक्ता विनय भारद्वाज का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों तक शाहगंज, अलबतिया क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित रहेगी। गैस लाइन में फॉल्ट हो गया है। जिसकी मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
पीएनजी पाइपलाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ग्रीन गैस लिमिटेड की लापरवाही से शाहगंज, अलबतिया और दौरेठा क्षेत्र में दो दिन से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) आपूर्ति बंद है। दो दर्जन काॅलोनियों में 20 हजार से अधिक घर प्रभावित हैं। अगले तीन से चार दिन भी आपूर्ति नहीं होगी। लोगों का कहना है कि ग्रीन गैस की हेल्पलाइन नंबर पर फोन नहीं उठ रहा है।
दौरठा क्षेत्र में रविवार सुबह 6 बजे से पीएनजी आपूर्ति ठप है। बालाजीपुरम निवासी अमित ने बताया कि विराट आशियाना, सैनिक नगर, शुक्ला मार्केट, नीलगिरी, अवधपुरी, बालाजीपुरम, मारुति एस्टेट क्षेत्र में गैस आपूर्ति नहीं होने से घरों में खाना नहीं बना। बाजार से नाश्ता लाना पड़ा। सिलिंडर के लिए भटकना पड़ा है।
दौरेठा निवासी सुलेमान उस्मानी ने बताया कि सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक टोल फ्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के लिए फोन लगाया। ग्रीन गैस कंपनी में फोन रिसीव नहीं हुआ। ग्रीन गैस के प्रवक्ता विनय भारद्वाज का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों तक शाहगंज, अलबतिया क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित रहेगी। गैस लाइन में फॉल्ट हो गया है। जिसकी मरम्मत कराई जा रही है।