फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PNG line got damaged stoves did not burn in 600 houses food had to be ordered from outside

Agra: पीएनजी लाइन हुई क्षतिग्रस्त, 600 घरों में नहीं जला चूल्हा; बाहर से मंगाना पड़ा खाना

Sun, 09 Feb 2025 12:29 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 09 Feb 2025 12:29 AM IST
सार

लोगों ने कहा कि शिकायत पर सुनवाई नहीं होती। अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। पीएनजी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। शाम छह बजे मरम्मत के लिए टीम जयपुर हाउस पहुंची।

विज्ञापन
PNG line got damaged stoves did not burn in 600 houses food had to be ordered from outside
पीएनजी लाइन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के जयपुर हाउस में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की लाइन क्षतिग्रस्त होने से शनिवार रात 600 से अधिक घरों में खाना नहीं पका। बाजार से खाना मंगवाकर लोगों ने रात गुजारी। देर रात तक क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन


तीन दिन में दूसरी बार जयपुर हाउस में पीएनजी लाइन में फॉल्ट हुआ है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे लाइन में गैस का रिसाव होने पर सप्लाई बंद कर दी गई। क्षेत्रीय निवासी जय पुरसनानी ने बताया कि प्रताप नगर, चंद्रलोक कॉलोनी, साकेत कॉलोनी व अन्य इलाकों में भी गैस प्रेशर कम होने से खाना नहीं पक पा रहा।
विज्ञापन


जयपुर हाउस निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि शिकायत पर सुनवाई नहीं होती। अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। क्षेत्रीय लोगों ने पीएनजी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। शाम छह बजे मरम्मत के लिए टीम जयपुर हाउस पहुंची। रात 11 बजे तक एडीए उपाध्यक्ष कार्यालय के पास मरम्मत कार्य जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएनजी प्रबंधक किशन सिंह ने बताया कि जयपुर हाउस में 322, प्रताप नगर में 120 और साकेत कॉलोनी में 120 पंजीकृत उपभोक्ता हैं। उन्होंने बताया कि एयरटेल के केबल बिछाने के लिए खुदाई के दौरान पीएनजी लाइन में फॉल्ट है। रात में सप्लाई बहाल हो जाएगी।

दोबारा सिलिंडर लेना पड़ेगा
जिन घरों में 10 से 12 लोगों का संयुक्त परिवार है, वहां लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। क्षेत्रीय निवासी गोविंद अग्रवाल ने कहा कि लगता है दोबारा से गैस सिलिंडर लेना शुरू करना पड़ेगा।


तीन दिन में दूसरी बार फॉल्ट
पॉश कॉलोनी जयपुर हाउस में तीन दिन में दूसरी बार पीएनजी लाइन में फॉल्ट हुआ है। बृहस्पतिवार को श्याम वाटिका के पास 32 एमएम लाइन में फॉल्ट से 1500 से अधिक उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा था। शहर में 70 हजार से अधिक पीएनजी गैस लाइन के उपभोक्ता हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed